भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उप निरीक्षक अमर वरकडे का भोपाल के एक निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान निधन

333
Above News

शहडोल। जिले के गोहपारू में पदस्थ उप निरीक्षक अमर वरकडे का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया ।उपनिरीक्षक श्री वरकडे जिले के गोहपारू थाने में पदस्थ थे ।जानकारी के मुताबिक उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी जिन का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। भोपाल के एक अस्पताल में रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है ।मौत की खबर जैसे जैसे जिले में पहुंची पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उप निरीक्षक के पद पर कई थानों में पदस्थ रहे अमर वरकड़े अपने व्यवहार के लिए ही वह जिले में जाने जाते थे उनका सरल व्यवहार हमेशा लोगों को याद रहेगा । उप निरीक्षक बालाघाट के रहने वाले थे । पुलिस अधीक्षक समेत जिला पुलिस बल ने श्री बरकड़े के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper