गोहपारू में पदस्थ उप निरीक्षक अमर वरकडे का लंबी बीमारी के बाद निधन
जमुना मिश्रा की रिपोर्ट:- जिले के गोहपारू में पदस्थ उप निरीक्षक अमर वरकडे का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया ।उपनिरीक्षक श्री वरकडे जिले के गोहपारू थाने में पदस्थ थे ।जानकारी के मुताबिक उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी जिन का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। भोपाल के एक अस्पताल में रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है ।मौत की खबर जैसे जैसे जिले में पहुंची पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उप निरीक्षक के पद पर कई थानों में पदस्थ रहे अमर वरकड़े अपने व्यवहार के लिए ही वह जिले में जाने जाते थे उनका सरल व्यवहार हमेशा लोगों को याद रहेगा । उप निरीक्षक बालाघाट के रहने वाले थे । पुलिस अधीक्षक समेत जिला पुलिस बल ने श्री बरकड़े के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.