भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बोला 1 जून से हम सामान्य जीवन की ओर बढ़ेंगे!

237
Above News

इसे कंट्रोल करने का एक ही उपाय है कि आप अपने घरों में रहें। आप फर्क देखिए, हमने घरों से निकलना बंद किया। अनावश्यक आना जाना बंद किया, शादी विवाह का आयोजन, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक आयोजन बंद किया तो अब कोरोना केस घट रहे हैं।

निशुल्क राशन के अलावा मुझे लगा कि काम धंधा बंद है तो कुछ पैसे तो खाते में चले जायें। इसलिये आज एक-एक हजार साढ़े 11 लाख मजदूर भाई बहनों के खातों में डाले हैं।

1 जून से हम धीरे धीरे सामान्य जीवन की ओर बढ़ेंगे, लेकिन कोरोना से बच के रहना है तो हम संयम रखना होगा। गांव के वार्ड के ब्लॉक जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी को तय करना है कि क्या और कब से खोलना है। अनलॉक होने के बाद अगर काम भी करना है तो दूरी बना के रखना है।

हमें कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा। हम रोज बड़ी संख्या में टेस्ट कराते रहेंगे। ताकि कोई भी संक्रमित हो तो तुरंत ही उसका इलाज किया जा सके। सावधानी रखनी पड़ेगी। कोविड केयर सेंटर चालू रहेंगे!

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper