भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रशासन की खुली पोल 0%कोरोना वैक्शीनेेेशन प्राथमिक स्वस्थ केंद्र खैरहा 

266
Above News


प्रदेश कि शिवराज सरकार भले ही जनता के हित मे स्वास्थ  विभाग पर करोडो रुपये योजनाओ मे खर्च कर रही हो पर सबसे बडा सवाल तो यह है की क्या जनता को लाभ मिला या नही वही जिले मे बैठा अधिकारी क्या जिले की जनता को योजनाओ का लाभ दिला पा रहा है या नही आखिर क्यो इस कोरोना काल मे जनता को अच्छी स्वास्थ सुविधा नही मिल रही है आखिर क्यो तडप तडप के मर रहे लोग कौन है इन मौतो का जिम्मेदार सरकार या जिले मे बैठेे अधिकारी जो जिले वासीयो को अच्छी स्वास्थ व्यवस्था नही दे पा रहे है आखिर कौन है जिम्मेदार ।

शहडोल ।जिले के मुखिया डां सतेन्द्र सिंंह कोरोना वायरस संक्रमण से जिले वासीयो को बचाने के हर संभव प्रयाश कर रहे है शहडोल कलेक्टर डां सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी दिन रात जिले वासियो से संपर्क कर तथा जगह – जगह अधिनस्त कर्मचारीयो जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक कर कोरोना वायरस संक्रमण से बचने कि समझाइस एवं दिशा निर्देश भी दे रहे कोरोना वायरस संक्रमण  मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करे ।
वैक्शीन का ग्रामीणो नेे किया बहिषकार 

स्वास्थ विभाग के कर्ममचारीयो की लापरवाही के कारण ग्रामीणो मे आक्रोश।स्वास्थ विभाग की लचर व्यवस्था से ग्रामीण परेशान। दिनांक 22/5/2021को खैरहा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे 45वर्ष से उपर वालो को कोरोना वैक्शीन लगाने का शिविर लगाया गया था जिसमे कोरोना वैक्शीन लगवाने कोई नही पहुचा पुरे दिन स्वास्थ कर्मी खैरहा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे बैठे रहे पर ग्राम पंचायत खैरहा एवं आस पास के ग्राम पंचायतो से एक भी ग्रामीण कोरोना बैक्शीनेशन के लिए नही पहुंचा वही खैरहा के ग्रामीणो ने इसंबंध मे बात किया गया तो  ग्रामीणो ने बताया की हमे मरना नही है अगली बार वैक्शीन लगवाने के बाद गांव के कुछ लोगो को बुखार आया और उनकी मौत होगयी है कोई देखने नही आता और नही खैरहा प्रथमिक स्वास्थ केन्द्र मे कोई सुविध है हम कहांं जाये कोई ध्यान नही देता है ।

ग्रामीण क्षेत्रो मे अधिकारीयो की लापरवाही से मर रहे है ग्रामीण
कोरोना संक्रमण काल मे शहडोल जिले मे ग्रामीण क्षेत्रो के हालात बहुत ही खराब देखने को मिल रहे है वही लाखो की स्वास्थ विभाग की बिल्डिंग अपनी विवशताओं के आंसु बहा रही है ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो को नही मिल रही स्वास्थ सुविधा ताजा मामला ग्राम पंचायत खैरहा का प्रकाश मे आया है जहाँ 1 मई से 9 मई के मध्य मे ग्राम पंचायत मे 8 ग्रामीणो की मौत हुयी है वही 18मई से 21मई के बीच दो लोगो की मौत हुयी है जिसमो खैरहा निवासी धर्मन्द्र चतुर्वेदी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से  मेडीकल कालेज शहडोल मे हुयी है ग्राम खैरहा मे दहशत का माहोल है वही सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इनमे कई लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित थे आश्चर्य की बात तो यह है कि न ही स्वास्थ विभाग व खैरहा थाना  पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही की न ही ग्राम पंचायत ने कोई जानकारी लेने का प्रयास किया आखिर कोरोना संक्रमण काल मे इतनी बडी लापरवाही जिसका खामियाजा आने वाले दिनो मे पुरे खैरहा ग्राम पंचायत एवं खैरहा से लगे ग्राम के ग्रामीणो को भुकतना पड सकता हैै ।

कुम्भकरणीय निद्रा सो रहे जनपद सदस्य,सरपंच,एव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व नेता जी न जाने कब जागेगा इन जनप्रतिनिधियो व नेताओं का स्वाभिमान …….

संकट के  समय मे अपने ही अपनो का छोड देते है साथ कहावत इन दिनो खैरहा के जनप्रतिधीयो ने चितार्थ कर दिया है कोरोना वायरस संक्रमण काल मे खैरहा जनपद सदस्य श्री अंजय सिंह,खैरहा सरपंच श्री गणेश रौतेल,भाजापा मंडल अध्यक्ष श्री बिपुल सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री गोकुल नापित ,  करकटी कांग्रेश मंडलम अध्यक्ष मो.अशफाक,,पुर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री जगन्नाथ शर्मा,,पुर्व भाजपा खैरहा मंडल अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, इन सभी जनप्रतिनिधियो व नेता जी का इस कोरोना वायरस संक्रमण काल मे कोई अता-पता नही बाकी दिनो मे  सभी जनप्रतिनिधि अपनी अपनी राजनिती की रोटी सेकते नजर आते है ओर विपक्ष के नेताओं के भी क्या कहने वह तो शुतुरमुर्ग हो गए है विपदा आई नहीं की मुंडी जमीन में गाड दी पर इन दिनो कोरोना वायरस संक्रमण काल मे ये सभी जनप्रतिनिधि ना जाने कहा दुबके बैठे है कोई पता नही जबकी इन सभी जनप्रतिनिधियो व नेताओ के कंधे पर खैरहा क्षेत्र के विकास का भार है और देखा जाये तो काफी हद तक इन सभी जनप्रतिनिधियो ने अपनी जिम्मेदीरी भी पुरी इमानदारी से निभाई कई विकाश कार्य इन जनप्रतिनिधीयो व नेताओ ने करवाये है पर इन दिनो कोरोना वायरस संक्रमण काल की इस मुसकिल घडी मे खैरहा क्षेत्र के गरीब ग्रामीणो को  छोड ना जाने कहा गायव हो गये है कोरोना वायरस संक्रमण काल मे न जाने कब जागेगा इन जनप्रतिनिधियो व नेताओ का स्वाभिमान अाखिर कब जागेगेें खैैैैरहा क्षेेेेत्र के जनप्रतिनिधि व नेता जी।

खैरहा क्षेत्र के ग्रामीणो ने की कलेक्टर एवं क्षेत्र की विधायक से मांग

कोरोना वायरस संक्रमण काल मे खैरहा क्षेत्र के गरीब ग्रामीणो ने मांग करते हुये बताया की खैरहा स्वास्थ केंद्र मे एक डांक्टर, व्यवस्थित बेड,आँक्सीजन सिलेन्डर,एक ऐमरजेन्सी के लिए ऐम्बुलेंस अच्छी दबाईयो तथा स्टाप की व्यव्स्थ, पीपी किट की व्यवस्था करवाई जाऐ ताकी समय रहते ग्रामीणो की कोरोना वायरस संक्रमण से जान बचाई जासके व अच्छा स्वास्थ लाभ मिल सके ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper