भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्टेडीयम में नौ दिनों में रिकार्ड 5421 लोगों का हुआ टीकाकरण, आज नौवें दिन रिकार्ड 654 लोगों का टीकाकरण —

227
Above News

शहडोल:-जिला व्यापारी संघ शहडोल एवं रोटरी क्लब के साझा पहल से गाँधी स्टेडीयम में बने टीकाकरण केंद्र में आज 11 जून नौवें दिन शुक्रवार को रिकार्ड तोड़ 654 लोगों का टीकाकरण हुआ। कल 10 जून गुरुवार को 415 लोगों का हुआ था टीकाकरण।
विगत 9 दिनों में रिकार्ड 5421 लोगों का गाँधी स्टेडीयम में हुआ है टीकाकरण।
आगे भी निरंतर चालू रहेगा टीकाकरण अभियान।
रोटरी क्लब एवं जिला व्यापारी संघ ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है की जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नही लगवाया है वो अतिशीघ्र टीकाकरण केंद्र में जा कर टीका जरुर लगवाये। कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाय टीका लगवाना ही है।
सभी व्यापारी बंधुओं एवं रोटरी बन्धुओं से अनुरोध है की अपना अमूल्य समय टीकाकरण केंद्र में जरुर देवे।
निवेदक:
लक्ष्मण गुप्ता विजय दुबे
अद्यक्ष जिला व्यापारी संघ अद्यक्ष रोटरी क्लब

“स्वयं सुरक्षित रहे एवं नगर को सुरक्षित रखे”

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper