भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गढ़वा थाना अंतर्गत आर.के.टीसी. ग्रुप बना अवैध रेत तस्कर और माफियाओं का ठिकाना,देवरा घाट से निकल रही अवैध रेत।

259
Above News

सिंघरौली (सुधीर सिंह 07024879343):-मामला चितरंगी के गढ़वा थाना का है जहां थाने के अंतर्गत 14 किलोमीटर की दूरी पर ठटरा लीज मंजूर है , जिसका रकबा 4.95 हे० है लेकिन मनमानी पूर्वक रकबा से बाहर अभयारण,सोंघड़ियाल क्षेत्र से खनन किया जा रहा है जो की जब शुरू नीलामी हुई तो उसमे ठटरा के लीज का नाम अंकित नही था लेकिन आर.के.टीसी द्वारा बाद में लीज का नाम जुड़वा कर अवैध रूप से रेत निकासी कर रहे हैं,प्रशासन बना मूकदर्शक जिले के सभी अधिकारियों के पास मामला संज्ञान में है लेकिन ,सत्ता और पैसे के धौंस से चल रही ठटरा की खदान,एक तो सोंघड़ियाल क्षेत्र से रेत निकासी की जा रही है,नियमानुसार लीज संचालकों को 3 फिट तक खनन का आदेश है लेकिन 20से 25 फिट तक नदी को खनन कर छली किये हैं ,मिली जानकारी के अनुसार उनके इसी खुदाई वाले जगह पर नदी पार कर रहे युवक की डूब कर मृत्यु भी हो गई है जो की गढ़वा थाने में उसके मृत्यु का मर्ग भी कायम है ,सारे नियमो को दरकिनार कर अवैध रूप से खनन कर रहा आर.के.टीसी.। 15 जून से नियमानुसार खदान से खनन बन्द हो जाएगा इस लिए आर.के.टीसी.ग्रुप को भंडारण भी प्रशासन द्वार मंजूर किया गया है ,जो की पूर्ण रूप से भंडारण स्थल गलत मंजूर किया गया है ,इस कृत्य में पहले भी गढ़वा थाना बदनाम रह चुका है और फिर वही भंडारण का खेल चल रहा है ,खनिज नीति के अनुसार नदी,अभ्यारण क्षेत्र से महज 5से 8 किलोमीटर दूर भंडारण स्वीकृत करने का प्रावधान है ,लेकिन सोन नदी ,अभयारण से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर भंडारण स्वीकृति किया गया है ,जिससे की अवैध रेत क्षेत्रीय लोगों द्वार ट्रैक्टर और जेसीबी से निकासी कर भंडारण तक आसानी से पहुंचाया जा सके ,जिससे रेत भंडारण ज्यादा से ज्यादा किया जा सके,मिली जानकारी के अनुसार थाने से मिलीभगत कर 700 रुपये प्रति चक्कर ट्रैक्टर को दिया जा रहा है ,सूत्रों से ए भी जानकारी मिल रही है की आज 4 दिन से रात्रि में 50,से 60 ट्रैक्टर देवरा घाट सोंघड़ियाल क्षेत्र से रेत निकासी कर भंडारण में पहुंचा रही है ,सभी विभागों की जिम्मेदारी और पैसे की धौंस से आर.के.टीसी.ग्रुप दबा रखा है , अगर यही सील सिला चलता रहा तो जैसी लीज ठीकेदारों को छूट दी जा रही है तो ,चितरंगी ब्लाक के हर क्षेत्र में अवैध रेत निकासी को बढ़ावा मिलेगा,अगर नही हुआ तो क्षेत्र में विवादित स्थिति भी सामने आ सकती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper