भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बाजार की दुकानें सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक, सब्जी चार जगहों पर बेचने का निर्णय
स्वमिंग पुल, थियेटर, चौपाटी रहेगें बंद जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

295
Above News


शहडोल – कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में सभी व्यापरिक प्रतिष्ठानांे से गहन विचार-विमर्श करते हुए उनकी राह ली गई, गहन विचार-विमर्श के पश्चात् निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, जिला आपदा प्रबंधन के सदस्य एवं व्यापरिक प्रतिष्ठानों की सहमति से समिति में निर्णय लिया गया कि, जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में स्थापित व्यापरिक प्रतिष्ठान प्रातः 9 बजे से सांय् 05 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जाएं तथा दुकानों में वैक्सीन नही तो प्रवेश नही का नियम कड़ाई से लागू किया जाएं। इसी प्रकार बाणगंगा, पॉलिटेक्निक, रेल्वे ग्राउण्ड में सब्जी बेचने का निर्णय लिया गया तथा सब्जी मंडी में थोक व्यापारी फुटकर विक्रेताओं को ही सब्जी उपलब्ध कराएं, ग्राहकों को सब्जी मंडी में सब्जी नही बेचे। होटल एवं रेस्टोरंेट 50 प्रतिशत की कैपिसिटी के साथ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैक्सीन नही तो प्रवेश नही के साथ खोले जा सकेगें। समिति ने निर्णय लिया कि, स्वमिंग पुल, थियेटर, चौपाटी अभी नही खोली जाएगी, इन पर भविष्य की स्थितियों के बाद बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्हीडी पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, श्री विवेक पाण्डेय, श्री कमलप्रताप सिंह, श्री प्रदीप सिंह, चंदे्रश द्विवेदी, श्री शानउल्ला खान, श्रीनिवास पाण्डेय, श्री पद्म खेमका, श्री राजेश गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री राजेश्वर उदानियां, श्री लक्ष्मण गुप्ता, श्री रवीन्द्र गिल, श्री संजीव निगम, श्री राहुल सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper