भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम ने एन.आर.सी.केन्द्र ब्यौहारी का किया निरीक्षण

262
Above News


शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर संवेदना अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसके अन्तर्गत आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भवंर ने एनआरसी केन्द्र ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रियांशी भंवर ने एनआरसी केन्द्र में रखें गये कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अवगत कराया गया कि 13 बच्चे अभी भर्ती है। एनआरसी केन्द्र में भर्ती सबसे कम वजन वाली बच्ची अनमिका गोंड निवासी जमुनी की जो 2.8 किलो की है, एसडीएम ने कहा कि जब तब अनमिका गोंड एनआरसी केन्द्र में रहेगी तो उसके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी होगी। सुश्री प्रियांशी भवंर ने निरीक्षण के दौरान एनआरसी केन्द्र में समुचित साफ-सफाई कराने तथा एनआरसी केन्द्र में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अलग से फीडर लगवाने केलिए एमपीईबी को निर्देशित किया। इस मौके पर एनआरसी केन्द्र के कर्मचारी सहित एमपीईबी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper