बुढ़ार नगर 100% पूर्ण वैक्सिनेशन 💐मध्य प्रदेश के एक छोटे से नगर परिषद बुढ़ार में सम्पूर्ण नगर को वैक्सीन लगाकर बुढ़ार पहला शहर बना
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)
शहडोल। आज बहुत हर्ष का विषय है कि इस पूरे भारत में मध्य प्रदेश के एक छोटे से नगर परिषद बुढ़ार में सम्पूर्ण नगर को वैक्सीन लगाकर हमारा बुढ़ार पहला शहर बन गया है जहाँ सभी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है इस शीर्ष नेत्रत्व पर हमारी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री, लोकप्रिय जैतपुर विधायका श्रीमती मनीषा सिंह जी, कमिश्नर शहडोल राजीव शर्मा जी,कलेक्टर शहडोल आदरणीय श्री सतेन्द्र सिंह जी एवं भारतीय जनता पार्टी शहडोल के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री कमल प्रताप सिंह जी के निर्देशानुसार नगर परिषद बुढ़ार के अध्यक्ष आदरणीय श्री कैलाश विशनानी जी, नगर परिषद बुढ़ार के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री पुष्पेंद्र ताम्रकार जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री अजय सिंह बघेल जी एवं सभी के कुशल नेतृत्व एवं प्रयासों से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर आज हम पूरे बुढ़ार नगर को वैक्सीनेट करने में सफल हुए है इस महान कार्य में हर एक कार्यकर्ता की मेहनत रंग लायी है, सभी समुदाय के लोगों ने वैक्सीन लगवाने में बहुत ही उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई..।*
बुढ़ार नगर परिषद को 100% वैक्सीनेटेड करने के लिए सराहनीय योगदान के लिये एस॰डी॰एम॰ सर, तहसीलदार सर, सी॰एम॰ओ॰ मेडन, डी॰सी॰पी॰, अंजनी श्रीवास्तव सर, शासकीय अस्पताल के सभी स्टाफ़,बी॰एम॰ओ॰ सर, नरेंद्र विश्वकर्मा सर,नगर परिषद के सभी कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता,सेवा भारती के सभी कार्यकर्ता, आर॰एस॰एस॰ के सभी स्वयसेवक, ए॰बी॰वी॰पी॰ के सभी कार्यकर्ता, सरस्वती शिशु मंदिर के गुरुजन, सिंधी धर्मशाला के सभी कार्यकर्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, बी॰एल॰ओ॰, महिला बाल विकास विभाग, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, CAIT बुढ़ार के सभी सदस्य, आस्था रसोई के कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु, पार्षदगण, आशा कार्यकर्ता, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सभी समाज के वुद्धजीवी, को हार्दिक बधाइयां आप सभी की मेहनत से 100% टीकाकरण संभव हुआ यह एक इतना ब्रहद कार्यक्रम रहा जो किसी एक की वजह से सम्भव नही रहा आप सभी ने जो इतनी मेहनत की है आज वही मेहनत हमारे लिए रंग लायी है इसके लिए बुढ़ार का एक-एक नागरिक बधाई के पात्र है ।
#आप सभी को ह्रदय की गहराइयों से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए…।
🤝 आपका 🤝
नमन ताम्रकार
मंडल अध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा बुढ़ार


Subscribe to my channel
Comments are closed.