भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

क्राइम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 98 लीटर कच्ची शराब एवं बिना नम्बर की एक्टीवा जप्त!

256
Above News

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 98 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना ग्वारीघाट में दिनांक 23-6-21 की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नई बस्ती ग्राम ललपुर में 2 व्यक्ति एक सिल्वर रंग की एक्टिवा के बीच में 2 बोरियों में अधिक मात्रा में कच्ची शराब रखकर बेचने के लिये रेल्वे पुलिया नई बस्ती ललपुर के पास खड़े हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी नई बस्ती ललपुर रेल्वे पुलिया के पास एक एक्टिवा गाड़ी बिना नंबर की जिसके बीच मे 2 पीले सफेद रंग की बोरियां रखी थी एवं एक्टीवा में 2 व्यक्ति बैठे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम मनोज उर्फ मंजू विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष , मुकेश उर्फ सोनू बर्मन उम्र 52 वर्ष दोनों निवासी नई बस्ती ललपुर ग्वारीघाट के बताये जो एक्टिवा के बीच में 2 सफेद पीले रंग की बोरयों मे सफेद प्लास्टिक की 98 पन्नियों में 98 लीटर कच्ची शराब रखे मिले जिनसे उक्त अवैध शराब एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्टिवा जप्त करते हुये धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखीय भूमिका- आरोपियों केा अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, आरक्षक महेन्द्र पटैल, ज्ञानेन्द्र, शैलेन्द्र, खुमान पटैल तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, आरक्षक मुकेश मसराम एवं की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper