भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देवगढ़ रोजगार सहायक के ऊपर लगा लघु तालाब मे फर्जी बिल लगाने का आरोप

272
Above News

जमुना मिश्रा (6260843976)
शहडोल /जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पंचायत देवगढ मे गांव के रूपवती सिंह पिता स्वर्गीय कोदू सिंह मेरा लघु तालाब स्वीकृत हुआ था जिस कार्य को पंचायत मे रखे मेट दीपचंद वर्मा के द्वारा कराया गया l मेरे लघु तालाब के कार्य मे काली मिट्टी स्लैब (पटल)का कोई भी काम नहीं कराया गया है और फर्जी तरीके से प्रभारी सचिव ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल प्रजापति द्वारा बिल. न.293 बिल दिनांक 19/05/2020 राशि 31204रुपये कृष्णा ट्रेडर्स जो रोजगार सहायक के परिवार से है के नाम से बिल लगाकर पैसे का आहरण कर लिया गया है जिसकी जानकारी मुझे मेट से मिली जिसकी शिकायत मै दिनांक 10/11/2020 को कमिश्नर कार्यलय शहडोल एवं दिनांक 22/12/2020 को अति संवेदनशील कलेक्टर महोदय जन सुनवाई किया गया लेकीन अभी तक कोई भौतिक जांच नहीं की गई उल्टा मुझे ही धमकाया जा रहा जब मै रोजगार सहायक से पूछा की बिना कार्य किये ही पैसा क्यों निकाल लिया गया रोजगार सहायक के द्वारा बोला गया मै सरपंच और इंजीनियर आपस मे बाँट लिया गया है और रोजगार सहायक दीनदयाल के द्वार ये भी बोला गया की तुमको जहाँ शिकायत करना हो करो l मेरी लघु तालाब कार्य की भौतिक जांच कार्य स्थल मे कराकर भ्रस्टाचारी मे लिप्त ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल प्रजापति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कर्यवाही की जाय l
अब लाचार बेबस महिला कैबिनेट मंत्री श्री बिसाहू लाल जी से लिखित शिकायत की है l गरीब असहाय महिला के लघु तालाब के पैसे से रोजगार सहायक. सरपंच. इंजीनियर. मिल के खेली होली असहाय महिला न्याय की उम्मीद मे दर दर भटक रही ऐसे मे सवाल कुछ और ही हैँ l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper