चंद्रकांत दीपक दास पाली विकास खण्ड के स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनिधि नियुक्त
संभाग शहडोल:-शहडोल लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्रि सिंह ने पाली क्षेत्र के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता श्री चंद्रकांत दीपक दास जी को पाली विकास खण्ड के स्वास्थ्य विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
श्री चंद्रकांत दीपक दास राजनैतिक सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यो में लंबे अरसे से कार्य कर रहे हैं वह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके कुशल नेतृत्व में पाली विकास खण्ड की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी…. वर्तमान परिदृश्य में कोरोना काल में विषम परिस्थितियों में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है …… उनके सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर कवि संगम त्रिपाठी व समस्त सहयोगियों ने हार्दिक बधाई दी है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.