भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनपद सीईओ के आदेश की उडा रहे ऐपीओ धज्जियां, ठंडे बस्ते मे रोजगार सचिव का भ्रष्टाचार  

278
Above News

जमुना मिश्रा (6260843976)
शहडोल ।जनपद पंचायत गोहपरु क़े ग्राम देवगढ़ में बने लघु तालाब की होंगी विधिवत जांच गोहपारु जनपद पंचायत सी.ई.ओ. निर्देशक शर्मा द्वारा बताया गया बेबाक शक्ति न्यूज़ में प्रकाशित खबर क़े द्वारा जानकारी मिली थी महिला क़े बने लघु तालाब की जांच क़े लिए हमने ए पी ओ रानी महोबिया को जांच सौपी गई हैँ l लेकिन हड़ताल की वजह से जांच में देरी हैँ lतो क्या देवगढ़ रोजगार सहायक क़े ऊपर लगे फर्जी बिल लगाने क़े आरोप में जांच में देरी रहेगी क्या ऐसे ही ग्राम पंचयतो क़े रोजगार साहयको की मनमानी चलती रहेगी ।

देवगढ़  रोजगार सहायक क़े भ्रस्टाचार से बेबस महिला परेशान जांच क़े लिए दर दर भटक रही-
 ग्राम पंचायत देवगढ की रूपवती सिंह पिता स्वर्गीय कोदू सिंह ने बताया की मेरा लघु तालाब स्वीकृत हुआ था जिस कार्य को पंचायत मे रखे मेट दीपचंद वर्मा के द्वारा कराया गया lमेरे लघु तालाब के कार्य मे काली मिट्टी स्लैब (पटल)का कोई भी काम नहीं कराया गया है और फर्जी तरीके से प्रभारी सचिव ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल प्रजापति द्वारा बिल. न.293 बिल दिनांक 19/05/2020 राशि 31204रुपये कृष्णा ट्रेडर्स जो रोजगार सहायक के परिवार से है के नाम से बिल लगाकर पैसे का आहरण कर लिया गया है जिसकी जानकारी मुझे मेट से मिली जिसकी शिकायत मै दिनांक 10/11/2020 को कमिश्नर कार्यलय शहडोल एवं दिनांक 22/12/2020 को अति संवेदनशील कलेक्टर सतेन्द्र सिंह से भी जन सुनवाई मे शिकायत किया गया लेकीन अभी तक कोई भौतिक जांच नहीं की गई उल्टा मुझे ही धमकाया जा रहा जब मै रोजगार सहायक से पूछा की बिना कार्य किये ही पैसा क्यों निकाल लिया गया रोजगार सहायक के द्वारा बोला गया मै सरपंच और इंजीनियर आपस मे बाँट लिया गया है और रोजगार सहायक दीनदयाल के द्वार ये भी बोला गया की तुमको जहाँ शिकायत करना हो करो l मेरी लघु तालाब कार्य की भौतिक जांच कार्य स्थल मे कराकर भ्रस्टाचारी  मे लिप्त ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल  प्रजापति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कर्यवाही की जाय ।

तो क्या अधिकारीयो की शह पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल
 जनता के हित में हो रहे विकास व निर्माण कार्य में भीषण अनियमितताएं की जाने की खुली छूट किसके संरक्षण में दिया गया है?क्या जिला प्रशासन जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं पंचायत राज अधिनियम में ऐसा कोई नियम व कानून नहीं जो इनकी इस प्रकार की जा रही अनियमितताओं पर अंकुश लगा सकें और ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही कर सकें? इनके विरुद्ध क्षेत्रीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जनता के द्वारा कई बार आवाज उठाकर शिकायतें की गई परंतु इनके ऊपर बैठे आका और कुछ दलाल किस्म के लोग संरक्षण दे रखे हैं जिसके कारण सचिव और उसके साथ कुछ जुड़े हुए स्वार्थी तत्व भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

भ्रष्ट सिस्टम के आगे सब फेल,भ्रष्टाचारी खारहे मलाई -लाचार बेबस महिला कैबिनेट मंत्री श्री बिसाहू लाल जी से लिखित शिकायत की हैँ लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई सबसे बडा सवाल तो यह है की महिला ने जनपद से लेकर कलेक्टर ,कमिश्नर तक रोजगार सचिव के भ्रष्टाचार का आवेदन दिया पर नही मिला न्याय ।तो महिला ने कैबिनेट मंत्री श्री बिसाहू लाल से की लेकिन भ्रष्ट सिस्टम के आगे सब फेल गरीब, बेबस ,लाचार नयाय पाने दर-दर भटक रहे और भ्रष्टाचारी खारहे मलाई ।
 *सचिवों की हड़ताल बन रही देवगढ़ लघु तालाब की जांच में बाधा* 
सचिवो की हडताल का फायदा उठा रहा भ्रष्टाचारी रोजगार सचिव जनपद पंचायत के कर्मी से सांटगांठ कर जांच के ठंडे बस्ते मे करवा दिया बंद वही ऐपीयो भी सचिव हडताल का मामला बता कर जांच मे कर रही लेटलतिफ ।सचिवों क़े हड़ताल से ग्राम पंचायतो क़े काम काज भी हो रहे प्रभावित जिसमे ग्राम पंचायतो क़े मध्यम वर्ग व मज़दूरों को परिवार का पालन पोषण करने में हो रही परेशानी l

इनका कहना है

 जांच कराकर लापरवाही करने वाले के ऊपर कार्यवाही जरूर की जाएगीl हमने ए पी ओ रानी महोबिया को जांच सौपी हैँ ।जल्द होंगी देवगढ़ में बने लघु तालाब की जांच, महिला को मिलेगा न्याय ।निर्देशक शर्मा 
 सी.ई.ओ. जनपद पंचायत गोहपारु

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper