भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतपुर यु.मो.मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडे ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा, तहसील व मंडल जैतपुर के समस्याओं से अवगत कराया

348
Above News

जैतपुर- मध्यप्रदेश शासन के मंत्री वह शहडोल जिला के प्रभारी मंत्री जी प्रथम शहडोल जिला आगमन पर जैतपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडे द्वारा प्रभारी मंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर तहसील व मंडल जैतपुर के समस्याओं से अवगत कराया
मंडल अध्यक्ष श्री पांडे ने प्रभारी मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया की जैतपुर तहसील के अंतर्गत 171 राजस्व ग्राम व 85 ग्राम पंचायत आते हैं श्री पांडे ने निम्न बिंदुओं की ओर भी गंभीरता से मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया जिसमें ।

1, जैतपुर तहसील अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय का स्थापना कराना
2, सन 1955 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर को 30 बेड की अनुमति प्रदान करना
3, जैतपुर अंतर्गत नवीन खेल मैदान स्वीकृत कराना
4, भटिया माता मंदिर की सौंदर्यीकरण कराना व अतिक्रमण हटाए जाना
5, उप वन मंडल जैतपुर का कार्यालय विगत 15 वर्षों से सोहागपुर है अतः उसे जैतपुर विस्थापित किया जाना
6, जैतपुर अंतर्गत नवीन विश्राम गृह कि स्वीकृत किया जाना
7, जैतपुर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित है पर उसके लिए भवन नहीं है अतः नए भवन निर्माण स्वीकृत किया जाना
ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल व जिला उपाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी उपस्थित रहे साथ ही पांडे ने भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया की आपके सहयोग से ही हम अपने क्षेत्र के विषय को रख पाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper