भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भिंड बस ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत एक गंभीर घायल।

231
Above News

भिंड।
प्रदीप राजावत।
9977354136

।।ब्रेकिंग न्यूज।।

स्लग : भिंड/बस ऑटो की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत,पति गम्भीर घायल।

एंकर : दरअसल मामला भिंड जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बाराकला के पास का है जहां बस व ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, एक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार तीन लोग जोकि पूजा करने के लिए ऊमरी की तरफ जा रहे थे तभी ऊमरी की ओर से आ रही डग्गामार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार सुमन राठौर 22 वर्ष उसकी बेटी अभिनी 8 माह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चला रहे मृतका के पति गौरव राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मां बेटी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल पति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया। गौरव राठौर शांतिनगर बीटीआई रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलाहल मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

वही घटना का कारण भिंड गोपालपुरा रोड पर एमपीआरडीसी के द्वारा खुदी पड़ी सड़क को पेच वर्क के लिए जगह जगह खोदा गया है जिसे लगभग 15 दिन होने को आए हैं लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई है, जबकि एमपीआरडीसी के द्वारा इस रोड पर ऊमरी टोल प्लाजा पर दोनों ओर से वसूली की जाती है फिर भी खुदी पड़ी सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर डग्गामार वाहनों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे हर रोज घटनाएं हो रही है फिर भी प्रशासन नहीं ले रहा सबक।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper