6 पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, प्रशस्ति पत्र व शील्ड भेंटकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
शहडोल। जिले के 6 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे, जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को साल, श्रीफल, फूल-माला, प्रशस्ति पत्र व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया।
यह हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों में उनि0 लवलेश पाण्डेय, सउनि0 हर्षलाल तिवारी, सउनि0 मेवा सिंह राजपूत, सउनि0 जगदीश सिंह, प्रआर0 जितेन्द्र सिंह एवं प्रआर0 छोटेलाल सोनवानी आदि शामिल हैं। विदाई सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रकोष्ठ) सुश्री सोनाली गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के के परिवारजन उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.