भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुष्पराजगढ़ विधायक ने दिया हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन ,करेंगे विधानसभा मे निराकरण कराने हर संभव प्रयास

278
Above News


अनूपपुर ।मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन द्वारा दिनांक 22 जुलाई से जिला मुख्यालय समेत कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के समस्त सचिव रोजगार सहायक में एव ग्रामीण विकास से कर्मचारियों के द्वारा कई मांगो को लेकर  कलमबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सोमवार 2 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल मार्को ने अपना समर्थन देकर हड़ताली कर्मचारियों को बल प्रदान किया है।
ग्रामीण विकास के कामकाज ठप्प
अनूपपुर जिले के 279 ग्राम पंचायतों, 4 जनपद पंचायतों, राज्य आजीविका मिसन  एवम् जिला पंचायत के लगभग 650 अधिकारियों / कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कलम बन्द हड़ताल के चलते विभागीय कार्यों एवम् योजनाओं के साथ साथ अन्य विभाग की ऐसी योजनाएं जिनका क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से होता रहा है , उन सभी का क्रियान्वयन  पूरी तरह से ठप्प हो गया है।अनिश्चित कालीन हड़ताल से मनरेगा एवम् प्रधान मंत्री आवास निर्माण पर खासा प्रभावित हुआ है।पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों, उप यंत्री , सहायक यंत्री गण के साथ साथ अन्य अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लगभग 2295  निर्माण कार्य बन्द हो गए और मनरेगा कार्यों में हड़ताल के पूर्व लगभग 2802 कार्यों में 23052 श्रमिक संलग्न थे जो आज की तिथि में  लगभग 3167 श्रमिक कार्य पर है । इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत अभियान एवम् एनआरएलएम सहित अन्य विभागीय जनकल्याकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठप्प हो गया है तथा ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवम् जिला पंचायत में ताला बंदी की स्थिति हो गई है।जिससे ग्राम पंचायतों के मनरेगा श्रमिको के साथ साथ ग्राम पंचायतों से क्रियान्वित होने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी लाभ पाने हेतु इधर उधर भटक रहें है।
16 संगठन है हड़ताल पर
पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघ के अंतर्गत रोजगार सहायक संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ, पंचायत सचिव संघ,आजीविका परियोजना कर्मचारी संघ,  अभियंता संघ, जिला जनपद कर्मचारी संघ, पंचायत समन्वयक संघ, पीएम आवास डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, सोशल ऑडिट स्टाफ संघ, सहायक विस्तार अधिकारी संघ, स्वच्छ भारत मिशन संघ, पीएम आवास ग्रामीण कर्मचारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, मध्यान भोजन कर्मचारी संघ ग्रामीण, डीआरपी संघ, वाटर शेड कर्मचारी संघ ऐसे कुल 17 संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन प्रशासन से अपनी मांगे पूरे किए जाने का कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपा है और कहा है कि उक्त सभी मांगे हमारी थी जिसे शासन द्वारा पूरा नहीं किया गया जिसके कारण हम 22 जुलाई 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के लिए बाध्य हैं ।तक शासन प्रशासन द्वारा हमारी इन सभी संगठनों की उचित मांग पूरा नहीं किया जाता तब तक हम जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
मोटी चमड़ी है शिवराज की
धरना स्थल पर पहुंचे तो पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल मार्को हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की चमड़ी मोटी है वह जल्दी मानने वालों में से नहीं है मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि अगर ऐसे ही पीछे पड़े रहोगे तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा मैं आपकी मांगो को अपना पूर्ण समर्थन है हम अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  के साथ में विधानसभा के पटल पर आपकी मांगों को रखेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को तत्काल निराकरण किया जाए।
ये रहे मौजूद
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ समर्थन देने पहुंचे पुष्पराजगढ़  विधायक फुन्देलाल मार्को एवं पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ,प्रदेश सचिव रमेश सिंह ,किसान कांग्रेश के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद रहे
इनका कहना है
कांग्रेस विधायक फुन्देलाल सिंह  मार्को आज हमें अपना समर्थन दिया है उन्होंने वह हमारी मांगों को पूरा कराने हर संभव प्रयास करेंगे, सरकार इसके बाद भी अगर हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हम और भी कड़े कदम उठाने बाधय  होंगे।
गरुण सिंह
जिलाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा अनुपपुर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper