भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

11 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक आदालत,लोक आदालत में धन और समय की बचत होती है- अपर सत्र न्यायाधीश

277
Above News


शहडोल । शहडोल जिला सत्र एवं न्यायालय से शहडोल जिले के अन्य न्यायालयों मंे 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक आदालत, जलकर, विद्युत, बीमा, बैंक, दूरसंचार सहित अन्य मामलों का निराकरण समझौते के अनुसार किया जाएगा। अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ए.के. त्रिपाठी ने आज आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक आदालत के लिए खण्डपीठों का गठन किया जाएगा तथा खण्डपीठों में भी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समझौते के आधार जो विवाद लोक आदालत में निराकृत किये जाते है न्याय शुल्क की छूट मिलती है तथा न्यायालय से भी मान्यता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने शहडोल जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाले लोक आदालत में अपनें जल, नल, विद्युत, बैंक, बीमा सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण करवाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper