भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शंभूनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश 04 अगस्त से होगें प्रारंभ

262
Above News


शहडोल- पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के कुल सचिव डाॅ0 विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि, शंभूनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश 04 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगें पूरी प्रवेश प्रक्रिया आॅनलाइन है, विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ptsnsuniversity.ac.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होंने बताया कि, स्नातक स्तर पर कुल 50 विषय समूह हैं, जिसमें से 39 विषय समूह बी.ए. के लिए, 08 विषय समूह विज्ञान विषय बी.एस-सी. के लिए, 02 विषय समूह वाणिज्य संकाय के लिए तथा 01 विषय समूह शारीरिक शिक्षा के लिए है। स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए कुल 21 विषय हैं। इनके अतिरिक्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थी 08 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रत्येक संकाय के लिए विषय समूहों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी को पंजीयन के समय उपयुक्त विषय समूह का चयन करना होगा एवं चयनित विषय समूह में ही पंजीयन कराना होगा। एक बार पंजीयन हो जाने के बाद सुधार संभव नहीं होगा। पंजीयन के बाद विद्यार्थी का आॅनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जावेगा। सत्यापन के लिये विद्यार्थी को विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन प्रपत्र में विद्यार्थी को अपनी सभी जानकारी भरनी होगी, साथ ही वांछित दस्तावेजों की मूल प्रति स्केन करके अपलोड करना होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है, विद्यार्थी चाहें तो अपने घर से ही पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि, विश्वविद्यालय द्वारा पंजीयन कार्य के लिये किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया गया है। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अपने स्वयं के मोबाइल से या किसी भी कियोस्क के माध्यम से अपना आॅनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper