एक पेड़ लगाना 10पुत्रो को जन्म देने क़े बराबर होता है- शालिनी सरावगी
जमुना मिश्रा (6260843976)
शहडोल।सरस्वती शिशु मंदिर समिति व विद्यालय द्वारा आयोजित बुढ़ार नगर के गोपालपुर में साढ़े तीन एकड़ भूमि में पौधरोपण का कार्य किया गया जिसमे सभी सामाजिक संघठन, संघ,एबीवीपी प्रशासन,विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता गण, आचार्य गण सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई।बताया गया कि 500 पेड़ का लक्ष्य था जिसे एक साथ प्रत्येक व्यक्ति ने एक एक पेड़ लगाया इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि संघ के वरिष्ट पदाधिकारी क्ष्रेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदड़िया ,विभाग प्रचारक राकेश द्विवेदी ,पूर्व विद्यालय के अध्यक्ष एवं विधायक छोटे लाल सरावगी , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इनका रहा योगदान
इस पूरे कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थान सहित भारत विकास परिषद,ग्राम रक्षा समिति सरईकापा,अटल कामधेनु गौ संस्थान,गायत्री गौ सेवा संस्थान,स्नेहलता फाउंडेशन,महिला समिति बुढ़ार धनपुरी, गरवा ग्रुप ,नगरपरिषद बुढ़ार,धनपुरी क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को कोटि कोटि साधुबाद के साथ आभार व्यक्त किया वही पेड़ के संरक्षण और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी को लेकर लोगो ने प्रण लिया। जिला सचिव रवि रजक,अध्यक्ष शालीनी सरावगी,सह सचिव प्रतीत गुप्ता, एवम समस्त पदाधिकारी गण सहित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.