भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनूपपुर प्रवास के दौरान कमिश्नर श्री शर्मा ने जिला जेल एवं बाल कल्याण कार्यालय में रोपे पौधे

228
Above News

अनूपपुर / शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने आज अनूपपुर भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला जेल अनूपपुर में नारियल का पौधा तथा महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल कल्याण समिति कार्यालय में आंवला के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का जन-जन को संदेश दिया। आपने इस मौके पर आम लोगों से पौधे रोपने एवं उनके संरक्षण का आव्हान किया। कमिश्नर श्री राजीव शर्मा के साथ उपस्थित जनों ने भी जिला जेल परिसर एवं महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल कल्याण समिति कार्यालय में फलदार एवं छायादार जैसी प्रजातियों के पौधे लगाए। कमिश्नर श्री शर्मा ने पौधों की सिंचाई एवं उनकी सुरक्षा करने के जेल अधिकारियों तथा समिति कार्यालय स्टॉफ को निर्देश दिए। उक्त अवसर पर एसडीएम श्री कमलेश पुरी, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कुमार ध्रुव, सामाजिक कार्यकर्ता उमरिया श्री संतोष द्विवेदी सहित शासकीय सेवक तथा समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper