भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्कूल एवं पंचायत भवनों के परिसरों में कराएं वृक्षारोपण- कलेक्टर

230
Above News

सार्वजनिक स्थलों जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, शांति धाम, बस स्टेण्ड में शोकपिट बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि, सामुदायिक शोकपिट एवं सामुदायिकपिट ऐसे स्थानों पर बनवाएं जहां उनकी वास्तव में आवश्यकता है। जैसे- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र, मेला तथा हाट-बाजारों का स्थल, शांति धाम, बस स्टेण्ड, स्कूल एवं पर्यटन स्थल। इन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और अनुपयोगी सामग्री फैलती है, शोकपिट बन जाने से उन गडढों में ये सामग्रियां एकत्रित रहेगी तथा वहा के परिसर में गंदगी नही होगी। उन्होंने कहा कि, वर्षा की ऋतु में वृक्षारोपण कार्य स्कूल परिसरों एवं ग्राम पंचायतों तथा आॅगनवाड़ी केन्द्रों में कराने हेतु प्राथमिकता दी जाए तथा अधिकाधिक फलदार वृक्षों को लगाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय भूमियांे तथा पंचायत भवनों की जमीनों का सीमाकंन कराएं और यदि वहां अतिक्रमण पाया जाता है तो उन जगहों को तत्परता से अतिक्रमण मुक्त कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में सामुदायिक स्वच्छता परिसर, एग्रेशन शेड, मध्यान्ह भोजन, किचन गार्डन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की तथा सभी कार्यांे में त्वरित प्रगति लाने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियेां को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मेहताब सिंह, जिला समन्वयक आजिविका मिशन श्री पुष्पेन्द्र सिंह, सीईओ गोहपारू श्री संजीव तिवारी, बुढार श्री मुद्रिका सिंह, सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, जयसिंहनगर श्री अभिषेक झा सहित जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper