बाघ ने खा लिया शावक का पैर,खितौली मे बाघ ने दो को किया घायल
खितौली मे बाघ ने दो को किया घायल
इधर पार्क के खितौली रेंज मे बाघ ने दो लोगों को जख्मी कर दिया है। बताया जाता है कि रेंज की गढ़पुरी बीट मे हाथी कैंप के पास जंगल मे मवेशी चरा रहे अर्जुन पिता लल्ला यादव 46 निवासी गढ़पुरी तथा मनोज यादव पिता बुलई यादव 35 नामक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही खितौली परिक्षेत्राधिकारी श्री जैन, सहायक परिक्षेत्राधिकारी, गजराज सिंह, गौतम प्रसाद सोनी, विजय बहादुर सिंह, वाहन चालक कृष्ण कांत मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। विभाग की ओर से दोनो घायलों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.