प्रदेश में हजारों बेरोजगार युवा रोजगार मांगे तो लाठिया बरसायी जाती है अमित शर्मा

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री अमित शर्मा ने कहाँ प्रदेश में हज़ारों बेरोज़गार युवा रोज़गार माँगे तो उन पर लाठियाँ बरसायी जाती है, प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है, वही हज़ारों चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र माँगे तो उन्हें भी कोरोना गाइडलाइन याद दिलायी जाती है, उन पर भी प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है…वही धार्मिक पर्वों पर भी तमाम प्रतिबंध लागू और वही दूसरी और प्रदेश भर में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्राएँ तमाम नियम क़ायदों व गाइडलाइन को ताक पर रखकर भव्य तरीक़े से जारी ?यात्रा मार्गों पर भव्य स्वागत, ढेरों स्वागत मंच, स्वागत द्वार, होर्डिंग, पोस्टरो, तमाम तामझाम से भरी यह भव्य यात्राएँ ऐसे समय निकाली जा रही है, जब प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की विभीषिका से गुज़र रहा है

Subscribe to my channel
Comments are closed.