भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आवासों का हुआ भूमि पूजन, गरीबों को भी मुस्कुराने का है अधिकार – मुख्यमंत्री

237
Above News

शहडोल – आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 79,039 हितग्राहियों के खातों में 627 करोड़ रूपये की सहायता राशि अंतरित आवासों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर कहा कि हमारा टारगेट है कि वर्ष 2024 तक सब गरीबों को पक्की छत दिलवा दें, जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें भूमि का पट्टा भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को भी मुस्कानें का अधिकार है यह धरती उनके लिए भी है, संसाधन भी उनके लिए है। उन्होंने कहा कि विकास में कई लोग आगे बढ़ गए कई लोग पीछे छूट गए इसलिए हमने गरीबों को भी विकास में पूरा हक दिया है और यह कार्यक्रम उसी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गरीबों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जो रोटी, कपड़ा,मकान, पढ़ाई, लिखाई सहित अन्य जरूरतों पर काम किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी खाद्यान्न वितरण के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन मुहैया करवाया गया ताकि गरीब भरपेट भोजन कर सकें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी तथा कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम व द्वितीय डोज जरूर करवाएं क्योंकि अभी कोरोना टला नहीं है इसमें अभी सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए ताकि पात्र लोगों का ₹5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज हो सके।

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के भूमि पूजन का कार्यक्रम मानस भवन शहडोल में आयोजित कर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 220 आवासों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक जयसिंह नगर श्री जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जगबानी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व हितग्राही गणों ने कार्यक्रम को देखा व सुना। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper