भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

न्यू बरौधा बालक माध्यमिक विद्यालय प्रभारी की जांच हेतु टीम गठित
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने जारी की नोटिस

272
Above News

शहडोल/ब्योहारी :- बहुत दिनों से विवादों में घिरे हुए न्यू बरौधा बालक माध्यमिक विद्यालय प्रभारी सनत पटेल की जांच हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल सिंह जी ने टीम गठित कर गहन परीक्षण हेतु आदेशित किया है ।
चूंकि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कई महीनों से लगातार शिकायतों का सिलसिला जारी था एवं ये शिकायतें किसी दुर्भावना से नहीं की जा रही थी अपितु सत्यता तो यह थी कि जितनी भी शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की जा रही थी उनका मुख्य उद्देश्य बिगड़ती हुई एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था को सुधारना रहा है क्योंकि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों का शिक्षा स्तर पूरी तरह से चौपट ही रहा था एवं छात्रों को चौतरफा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था छात्रों ने वीडियो में भी सब कुछ बतलाया है कि उन्हें छात्रवृत्ति में समस्या है , गणवेश में समस्या है, उनकी पढ़ाई तो भगवान भरोसे ही चल रही है एवं‌ शासन प्रदत्त शैक्षणिक गतिविधियों के लाभ से छात्रों को वंचित किया जा रहा है , मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों हेतु केवल चावल ही दिया जाता रहा है जबकि यह बात सभी अच्छी तरह जानते हैं कि एम डी एम के निर्धारित मेनू के अनुसार चावल,दाल, गेहूं , सब्जी , दूध तक का प्रावधान है इतना ही नहीं जो सूखा राशन वितरित किया जाता है उसमें भी कटौती की जा रही है।
छात्रों के विज्ञान विषय हेतु प्रयोगशाला संबंधी सामग्रियों के माध्यम से कभी भी कोई कार्य नहीं किया गया एवं प्रयोगशाला में कौन कौन सी सामग्रियां होती हैं उनका ज्ञान तक छात्रों को नहीं है जिससे शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी पता चल जाती है ।
छात्रों की अंकसूचियों में शारीरिक शिक्षा के कालम नाममात्र के ही बनाए गए हैं वास्तविकता से इसका कोई लेना-देना नहीं है ।
विद्यालय में छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम जो कि शासन द्वारा छात्रों के हित में बनाये जाते हैं इस विद्यालय में इन तमाम बातों का कहीं नामोनिशान तक नहीं है ।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जितनी भी शिकायतें दर्ज की जा रही थी , उसमें अभी तक संतोषजनक कार्यवाही ना हो पाने के कारण शिकायतें बन्द नहीं हो पा रही हैं जिससे अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं इसी समस्या के अंतिम संवैधानिक निराकरण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्योहारी श्री हीरालाल सिंह जी ने दिनांक 06/10/2021 को सी एम हेल्पलाइन के निराकरण बावत श्री प्रेमलाल मिश्र प्राचार्य शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खडहुली एवं श्री आर डी प्रजापति प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आखेटपुर को नियुक्त किया है ।
जारी किए गए पत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने तीन दिन के भीतर प्रकरण के निराकरण के आदेश दिए हैं जिसकी एक एक प्रति जिला कलेक्टर शहडोल और जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल को भी भेजी गई है जिसमें कुल 8 नग शिकायतों को संलग्न किया गया है।
शिकायतों के शुरुआती दौर में सब कुछ सामान्य चाल से चल रहा था शिक्षा विभाग ब्योहारी एवं शहडोल ने इस विद्यालय को समझाईश भी दी परंतु उनको अनसुना करके मनमानी की जाती रही परंतु अब समस्या चरम सीमा को ही लांघ गई थी जिसके कारण उच्चाधिकारियों को यह कदम उठाना ही पड़ गया ।
विद्यालय के भवन की जीर्ण शीर्ण स्थिति तो ऐसी है मानो कि विद्यालय भवन के सुधारीकरण हेतु कभी कोई राशि ही ना आती रही हो आंतरिक व्यवस्थाएं भी पूर्णतः ठप्प पड़ी हुई हैं , शिक्षक पालक संघ की भूमिका का तो कहीं भी कोई अता पता नहीं है ,
नाममात्र के लिए विद्यालय में अनाज के भण्डारण के लिए कमरे बनाए गए हैं जबकि अनाज का भण्डारण तो वैधानिक रूप से विद्यालय में ही किया जाता है इतना सब कुछ होते हुए भी इन नियमों का उल्लंघन किया जाता रहा है ।
छात्रों के खेलकूद की व्यवस्था की सामग्रियां भी संदेह के घेरे में है, छात्रों के बैठने की व्यवस्था , आनलाईन क्लासेस की व्यवस्था,मोहल्ला क्लासेस की व्यवस्था भी भगवान भरोसे ही रही है , विद्यालय हेतु आने वाली स्टेशनरी में भी बहुत सारी त्रुटियां हैं ।
विभिन्न मदो के तहत आने वाली शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है और इन सबका पर्दाफाश तो तभी हो सकेगा जब जांच कमेटी शिकायतकर्ताओ के समक्ष जांच करेगी ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper