राजेन्द्र मिश्रा कर रहा है झूठी शिकायतें कर छवि को धूमिल:-रवि कांत त्रिपाठी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष

शहडोल:- भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कलेक्टर शहडोल एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल से लिखित शिकायत की है और कहा है कि राजेंद्र प्रसाद चौकी ग्राम खमरिया कला का रहने वाला है ने अपना पैसा पी एल सी एल कंपनी को दिया था एवं मेरे ऊपर ही आरोप लगाता है कि कंपनी में पैसा मेरे द्वारा जमा कराया गया था जो कि निराधार है साथ ही राजेंद्र मिश्रा द्वारा गाली-गलौज के साथ आत्महत्या की धमकी भी दी जा रही है उक्त विषय में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से उक्त व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र ने भी पुलिस अधीक्षक से पूर्व में अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी की लिखित शिकायत की है। चुंकि राजेंद्र मिश्रा भाजपा प्रकोष्ठ के मंडल महामंत्री है शिकायत करता रविकान्त भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष है कहीं न कहीं मामला पद कुर्सी के लाभ का भी हो सकता है..? देखना मात्र इतना है उक्त शिकायतों पर प्रशासन जांच कर किस पर और क्या कारवाही करता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.