भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजेन्द्र मिश्रा झूठी शिकायतें कर छवि कर रहा धूमिल:-रविकांत त्रिपाठी 

227
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850)

शहडोल:- इन दिनों भाजपा पार्टी मे काफी उथल पुथल ,आरोप प्रत्यारोप का मामला देखने को मिल रहा है आखिर एैसा क्या हो गया की भाजपा जो की देश की सबसे पार्टी के जिला पदाधिकारी एक दुसरे पर आरोप लगा के छवि को अपने साथ ही भाजपा पार्टी की छवि को भी धुमिल करने पे तुले है जी हां ये हम नही बल्कि जो इन दिने भाजपा पार्टी मे चल रहे आरोप पत्र देखने से लग रहा है ताजा मामला प्रकाश मे आया है शहडोल जिले मे भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल से लिखित शिकायत करते हुये अपने शिकायत पत्र मे कहा कि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा चौकी ग्राम खमरिया कला का रहने वाला है । अपना पैसा पी.एल.सी.एल कंपनी को दिया था एवं मेरे ऊपर ही आरोप लगाता है कि कंपनी में पैसा मेरे द्वारा जमा कराया गया था जो कि निराधार है साथ ही राजेंद्र मिश्रा द्वारा गाली-गलौज के साथ आत्महत्या की धमकी भी दी जा रही है उक्त विषय में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से उक्त व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र मिश्रा ने भी पुलिस अधीक्षक से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी की लिखित शिकायत की है। चुंकि राजेंद्र मिश्रा भाजपा प्रकोष्ठ के मंडल महामंत्री है शिकायतकर्ता रविकान्त भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष है कहीं न कहीं मामला पद कुर्सी के लाभ का भी हो सकता है..? अब देखना मात्र इतना है कि उक्त शिकायतों पर प्रशासन जांच कर किस पर और क्या कार्यवाही करता है ……?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper