मरीजों के जान के साथ कर रहा खिलवाड़….एक लाइसेंस में चल रहा दो मेडिकल स्टोर……?
विशेष संवाददाता की रिपर्ट….
शहडोल! मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर घुनघुटी मे संचालित हो रहा अवैध मेडिकल एवं क्लीनिक इसके संचालक अभिषेक सिंह द्वारा बकायदा गैर कानूनी तरह से प्रैक्टिस भी उसी मेडिकल स्टोर में कर रहे हैं ।और मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं ।इन्हें सिर्फ पैसों से लेना देना है कोई मरे या जिए इन्हें इससे कोई लेना-देना नहीं है ।न लाइसेंस न डिग्री ना कोई मेडिकल लाइन का ज्ञान फिर भी अभिषेक सिंह अपने आप को किसी सिविल सर्जन से कम नहीं मानते पर वह दिन दूर नहीं जब इस मेडिकल स्टोर में बड़ी घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण इस आस में दवाई करवाने आते हैं की हमारा मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाए ।पर वह इस बात से अनभिज्ञ हैं की वह एक डॉक्टर नहीं बल्कि मेडिकल संचालक के भेष में यमराज है जो कभी भी जान ले सकता है ।और अगर बात करेंगे फर्जी डॉक्टरों की तो घुनघुटी क्षेत्र में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर कुकुरमुत्ता की तरह गांव गांव फैले हैं । जब इस संदर्भ में मेडिकल संचालक डॉक्टर अभिषेक सिंह से पूछा तो इन्होंने अपने बयान में बताया कि मेरे नाम से लाइसेंस नहीं है मेरे भाई के नाम से लाइसेंस है मैं तो सिर्फ नाम मात्र को यहां बैठता हूं और कहते हैं कि अगर मेरी दुकान बंद हुई तो मैं सबका जीना मुश्किल कर दूंगा। किंतु इन महाशय को कौन समझाए की एक लाइसेंस में सिर्फ एक ही दुकान संचालित कि जा सकती है पर यहां तो 2-2 दुकानों का संचालनधड़ल्ले से डॉ अभिषेक सिंह कर रहे हैं ।एक तो मेन रोड के बगल से और एक जमड़ी रोड मे अपनी मेडिकल स्टोर डालकर यमराज बन कर बैठा हुआ हैं ।अगर देखा जाए तो स्थानीय प्रशासन तब – तक कोई कार्यवाही नहीं करता ।जब तक बड़े मामले स्थानीय प्रशासन को देखने को नहीं मिलते। तब तक कोई जांच कोई कार्यवाही नहीं की जाती पर यह सब भुगतना पड़ता है एक गरीब परिवार को जिसको यह नहीं पता रहता की जिसे वह डॉक्टर मानता है वह डॉक्टर नहीं है । बल्कि उनके जान का सौदागर है।अगर इन पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं जो नजारा कुमार मेडिकल स्टोर मे देखने को मिला वह नजारा जल्द ही घुनघुटी अभिषेक मेडिकल स्टोर मे देखने को मिलेगा।
इनका कहना है
मेडिकल स्टोर का लायसेन्स मेरे भाई अनिकेत सिंह के
नाम पर है,मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मै केवल नाम के मात्र के लिये बैठता हूं दुकान में और कई लोग ऐसे हैजो झोलाछाप कार्य करते है, उनके उपर कोई कार्यवाही नहीं होती और यदि मेरा दुकान बंद हुआ तो मै सबका जीना-खाना मुष्किल कर दूंगा।
अभिषेक सिंह
अभिषेक मेडिकल स्टोर संचालक घुनघुटी,जिला
उमरिया
आपके द्वारा संज्ञान में मामला लाया है, आप पूरा
डिटेल वॉटसएप पे दे दी दीजिये मै तुरंत इन्सपेक्ट को
भेजकर दिखवाता हूं।
सीमएचओ जिला उमरिया
आर.के मेहरा



Subscribe to my channel
Comments are closed.