पपौंध थाना क्षेत्र में 4 साल के बच्चे पे बाघ ने किया हमला”बच्चे की हालत नाजुक”
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल। पपौंध थाना क्षेत्र के छूही गांव में बाघ ने एक 4 साल के बच्चे के ऊपर हमला कर दिया सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बच्चे को शहडोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। शहडोल जिले के पापौंध थाना क्षेत्र के छुही गांव के टंगरा टोला मैं रहने वाले 4 साल के बच्चे विनम्र पाल पिता भारत पाल के ऊपर उस समय बाघ ने हमला किया जब वह घर के बाहर बैठा हुआ था।सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के घर के पास ही माता का पूजा पंडाल सजा हुआ था। जहां बच्चे नाच गा रहे थे जैसे ही इस बच्चे के रोने की आवाज पंडाल में मौजूद बच्चों ने सुनी तो देखा कि एक बाघ बच्चे को उठाकर ले जा रहा है। तभी बच्चे शोर मचाते हुए दौड़े जिसके चलते बाघ उस बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे की हालत बहुत नाजुक है जिसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।ग्रामीणो ने बताया की घर से लगभग 100 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। बाघ बच्चे को जंगल में उठाकर ले जाने की पूरी कोशिश में था। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैला है।घटना की सूचना मिलते ही थाना पपौध पुलिस मौके पर मौजूद, वन विभाग के क्षेत्र के जिम्मेदार कर्मचारी मौके से नदारत,बच्चे को जिला अस्पताल किया गया रेफर, थाना पपौन्ध क्षेत्र के ग्राम टंघरा टोला “छुही” का है मामला।





Subscribe to my channel
Comments are closed.