कैसे मिलेगा मरीजों को बेहतर इलाज,जब 108 एम्बुलेंस खुद है बीमार

(संवाददाता- विवेक कुमार 7247659872). जिला- बुराहनपुर ,शाहपुर(म.प्र) जिला बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के इमरजेंसी 108 एम्बुलेंस MP02 AV 6840 आज 15 दिनों से खराब पड़ी है ।
ग्रामीण क्षेत्र में गम्भीर रोगियों एवं प्रसूताओं को त्वरित इलाज मुहैया करवाने के उद्देश्य से राज्य में संचालित महत्वकांक्षी योजना इमरजेंसी 108 एम्बुलेंस सेवा कस्बे में इन दिनों बीमार चल रही है। ऐसे में शाहपुर क्षेत्र के रोगियों की परिवहन व्यवस्था राम भरोसे चल रही है और मरीज के परिजन परेसान हो रहे है ।
कस्बे स्थित इमरजेंसी 108 एम्बुलेंस वाहन सप्ताह में 10 दिन सड़क पर 15 दिन वर्कशॉप में रहती है। सूत्रों के अनुसार 108 एम्बुलेंस जब भी खराब होती है तो अधिकारियो ने ज्यादा समय बनवाने में लगाते है और कुछ सूत्रों से पता चला है कि 108 एम्बुलेंस के कलस्टर लीडर श्याम बाबू पाटीदार व ,ई.एम.ई अखिल महीनों तक
बुराहनपुर नही आते और एम्बुलेंस का ध्यान नही देते । शाहपुर क्षेत्र के परिजनों ने निजी वाहनों की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ता है।
लोंगो ने बताया कि 108 एम्बुलेंस पर फोन करो तो अधिकारी लोग ऑफ रोड बताते है ,और 108 की सेवा नही मिलती ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.