भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डा. बाल्मीक गौतम की शहडोल के जनता से विनम्र अपील

441
Above News

शहडोल। जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से जिला ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा विनम्र निवेदन किया गया है कि शहर के युवाओं, समाज सेवियों द्वारा आवाहित कार्यक्रम जब रोड नहीं तो टैक्स नहीं का समर्थन करें।
शहडोल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डा. बाल्मीक गौतम ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि आखिर कब तक शहडोल की भोली भाली जनता से टोल टैक्स के नाम पर हमेशा लूट होती रहेगी। इस वसूली का सबसे बड़ा कारण आपका और हमारा शांत रहना है। हमारे भोलेपन का नाजायज फायदा उठाकर पहले भी रोहनिया, टेटका, धुरवार नाकों पर टोल के नाम पर वसूली की जाती रही है जिसका सीधा असर हमारे जिले की आम जनता के ऊपर पड़ा है।
एक बार फिर से टोल के नाम पर अवैध वसूली का काम 20 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। जबकि आज भी सड़कों में बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे हैं। ऐसी चरमराती व्यवस्था में जहाँ पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दाम से आम-जन परेशान हैं वहीं जिले में दो और टोल चालू करना उसमें भी ऐसी सड़क में जिसमें सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क को ढूंढ़ना पड़ रहा है, यह जिलेवासियों के साथ अन्याय है। टोल के मामले में हमेशा शहडोल की जनता के साथ छलावा होता आ रहा है लेकिन अब हमें बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
समस्त जिलेवासियों से, समस्त वर्गों से, समस्त समाज के वरिष्ठों से निवेदन हैं कि इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर जिले के आम जन की खातिर शुरू किए जा रहे इस आंदोलन को सफल बनाएं।
आइये आप और हम अपने हक की लड़ाई लडें और इस जनअभियान में शामिल हों।

जब रोड नहीं तो टैक्स नहीं

दिनांक 20/10/2021
समय : दोपहर 1 बजे
स्थान : रोहनिया टोल प्लाजा रीवा रोड शहडोल (मध्य प्रदेश)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper