भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तितरा रोजगार सचिव विनोद के भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक बुढार जनपद के अधिकारी

226
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)

पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात की जाए तो शायद सौ में कुछ ही फीसदी ऐसे पंचायत होंगे जहां ईमानदारी से कार्य किये जाते हैं बाँकियो कि स्थिति कमिशनखोरी और नौकरशाही के गफलत बाजी बयाँ कर देते हैं बड़ा आश्चर्यजनक लगता है कि दर्जनो पोर्टलों,अखबारों,चैनलों से लेकर सोशल मीडिया मे ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं वहीं मजाल क्या की बुढार जनपद से लेकर जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही करने में आगे आए हों।वही संबल योजना के हितग्राहीयो को नही मिल रहा लाभ पंचायत से लेकर बुढार जनपद के काट रहे चक्कर ।पंचायतो मे जम के चलराहा भ्रष्टाचार तो वही बुढार जनपद के सीईओ साहब नियम से काम होने की बाते करते नजर आते है पर पंचायतो  चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने के बाद भी कार्यवाही करने से परहेज आखिर क्यो साहब ….?

शहडोल ।तमाशबीन बने बुढार जनपद सीईओ तितरा ही नही बल्कि बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत दर्जनो पंचायतों के यही कारनामें है किंतु बुढार जनपद सीईओ की इस कार्यप्रणाली से यह स्पष्ट होता है बुढार जनपद पंचायत मे कमिशन की जमके रेवडी बट रही है” खाओ पर मिल बाट के खाओ”। शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तितरा का मामला है मुख्यालय से अत्यधिक दूरी होने के कारण अधिकारी समय-समय पर पहुंच नही पाते या फिर इसी दूरी का लाभ उठाते हुए कागजों में सर्वेक्षण का खेल खेला जा रहा है ग्राम पंचायत तितरा के अदने से रोजगार सचिव विनोद जिसने पूरे ग्राम पंचायत की व्यवस्था को चरमरा कर रखा है गांव के हालात बद से बद्दतर नजर आ रहे हैं कहीं आवास में तो कहीं मार्ग में कहीं खुद का स्वार्थ सिद्धि तो कहीं सरकार की सारी योजना अपने परिवार वालो को बाटने की तो कही यात्री प्रतिछालय के निर्माण मे लगे फर्जी बील ही क्यो न हो वही पुलिया ,तालाब मनरेगा कार्यों पर अमानक स्तर पर लीपापोती जारी है।

*तो कहा से आयी लाखो की संपत्ति, भाई को कियोस्क बैक खुलबा कर निकाल रहा घर से रुपया *

ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सचिव के पास लाखो की संपत्ति है आप स्वंयम देख सकते है अपने परिवार वाले को गौशाला, आवास ,शौचालय अन्य कई सरकार की योजनाओ का लाभ दिला रहा है अपने भाई को कियोस्क बैंक खोलवाकर घर से ही रुपया निकलवा रहा है ,पंचायतों में फर्जी बिल लगाना रोजगार सहायक की भर्रेशाही व कार्य उदासीनता को दर्शाता है। जनपद पंचायत बुढ़ार क़े ग्राम पंचायत तितरा का मामला है ग्रामीणो ने बताया गया हैं की गाँव क़े ही विनोद जो की रोजगार सचिव हैं अपने ही छोटे भाई विवेक नपित को कियोस्क बैंक खोलवा क़े गाँव क़े हितग्राहियो से पैसे निकलवाने क़े बहाने रुपया निकाल लिया जाता है वही बताया गया की निकलवाने का शुल्क ज्यादा तथा पेंसन धारियों तक को नहीं बक्शा जाता l

*मनरेगा के नाम पर भी सेंधमारी

ग्राम पंचायत तितरा के अदने से रोजगार सचिव विनोद ग्राम पंचायत में प्रायः लघु तालाब,मीनाक्षी तालाब, भूमि शिल्पी व अन्य तरह के मनरेगा कार्यो एवं निर्माण मे लगे फर्जीे बील लगा रहे वहीं शासन की मंशा पर पानी फेर अपनी जेब भरते नजरे आरहे है वही शासन ने मनरेगा के नियमानुसार मजदूरी के रूप में मुहैया कराए गए हैं किंतु ग्राम पंचायत तितरा के अदने से रोजगार सचिव विनोद द्वारा इन सुविधा का लाभ उठाते हुए मशीनरी उपकरणों का प्रयोग कर कुछ चिन्हित फर्जी मजदूरों का नाम भरकर मजदूरी भुगतान करते हैं।

भ्रष्टाचार कर रहे रोजगार की हो जांच ,हो कडी कार्यवाही

युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष जैतपुर सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने बताया की रोजगार सचिव अपने घर व अपने परिवार को पंचायत लाभ देने में पीछे नहीं हटता है तथा तितरा के भ्रष्ट रोजकार सचिव विनोद नापित अपने ही घर में कियोस्क बैंक खोलवा कर  ग़रीब मज़दूर व गाँव क़े भोली- भाली जनता का शिकार कर रहा वही आश्चर्य की बात तो यह है कि बुढार जनपद मे बैठे विभाग क़े आला अधिकारीयों को कभी जानकारी ही नहीं लगी आखिर क्यो l वही युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष जैतपुर सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने बुढार जनपद सीईओ से मांंग की जल्द से जल्द तितरा के भ्रष्ट रोजकार सचिव विनोद नापित के कार्यो की जांच करवाते हुये कडी कार्यवाही करे । जिससे भाजपा सरकार द्वारा चलाई जारही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणो को मिल सके ।

अब देखना यह है की ग्राम पंचायत के रोजगार सचिव पर बुढार जनपद के मुखिया क्या कार्यवाही करते है या भ्रष्टाचार का सिलसिला यूहीं चलता रहेगा अगले अंक मे शेष…………..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper