भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ द्वारा जयसिंहनगर अस्पताल का किया गया औचक निरीक्षण।

240
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एमएस सागर ने गुरूवार को सामुादायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर के मेटरनिटी वार्ड, मेल वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि, अस्पताल के सभी वार्डांे में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

भ्रमण के दौरान सीएमएचओ ने एनआरसी कक्ष का अवलोकन कर भर्ती बच्चों के माताओं से वहां दी जा रहे पोषण आहार एवं चिकित्सकीय सुविधा की जानकारी प्राप्त की। सीएमएचओ ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि एनआरसी का एक भी बेड् खाली न रहे। सीडीपीओ से मिलकर क्षेत्रांतर्गत अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कराकर एनआरसी में भर्ती कराना सुनिश्चित करें साथ ही एनआरसी से डिस्चार्ज हुए बच्चों का फालोअप मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा कराया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जयसिंहनगर अस्पताल में आयोजित कोविड टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कोविड का दोनों टीका लगाया जाए इसके लिए समन्वय एवं सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि, कोविड महामारी अभी खतम नही हुई है इसके लिए कोविड-19 टीकाकरण सत्र इस प्रकार आयोजित करे कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति कोविड का दूसरा टीका लगवा सकें, इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार माध्यमों, माइकिंग, नारांकन, मुनादी आदि से संघन प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही सभी को यह संदेश दिया जा कि, कोरोना महामारी से बचावं के लिए दोनों टीका के साथ-साथ कोविड अनुकूल व्यवहार, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी हम कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त सकेंगे।

निरीक्षण के समय खण्ड चिकित्सा अधिकारी जयसिंहनगर डॉ0 राजेश तिवारी, नेत्र सहायक श्री जे.पी. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper