भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

इजी.विनोद नयन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित

247
Above News

जबलपुर– अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित संस्था प्रेरणा साहित्य संस्था द्धारा संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध कवि शायर प्रसंग साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था के संस्थापक का गरिमामय समारोह में सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदन से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इंजी.विनोद नयन जी, कार्यक्रम अध्यक्ष कवि साहित्यकार विनोद कैथवार जी, काव्य यात्रा के अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी, विशिष्ट अतिथिद्धय श्री अनिल शुक्ला जी हिंदी मनीषी व एस.एन.ठाकुर जी साहित्यकार का पुष्पाहार से स्वागत सर्वश्री गौरव तिवारी, ए.के.गुप्ता, पूर्णजीत गुप्ता, निखिल तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, विनित कुमार द्विवेदी ने किया।

कवि संगम त्रिपाठी ने कवि शायर इजी. विनोद नयन जी को प्रेरणा साहित्य अलंकरण सम्मान , स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने सम्मान समारोह में कवि संगम त्रिपाठी जी के साथ सहभागिता प्रदान की।
रेस्टोरेंट ईट एंड रीपिट,सेंट एलायसेस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने भव्य एवं गरिमामय समारोह में सर्वश्री कवि विनित कुमार द्विवेदी, एस.एन.ठाकुर दीप, पूर्णजीत गुप्ता, अनिल शुक्ला, विनोद कैथवार, दिनेश सेन शुभ, शायर नसर अब्बास , इजी. विनोद नयन व कवियित्री मंजू चौकसे ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश सेन शुभ ने किया।
अतिथियों ने प्रेरणा के आयोजन को सराहा व कहा कि प्रेरणा साहित्य संस्था का यह आयोजन संस्कारधानी को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करने में कारगर सिद्ध होगा।
कवि शायर इजी विनोद नयन जी ने अपनी ग़ज़लों से समारोह को भावविभोर कर दिया। सभी रचनाकारों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी।
आभार कवि संगम त्रिपाठी ने अभिव्यक्त किया।
काव्य यात्रा के अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कारधानी में होते रहना चाहिए। विनोद कैथवार कवि ने प्रेरणा साहित्य संस्था के कार्यो की सराहना की। अनिल शुक्ला जी हिंदी मनीषी ने प्रेरणा के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper