जन अभियान परिषद् द्वारा समरसता संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न, दिलाई गई शपथ।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज जन अभियान परिषद् शहडोल के तत्वाधान में जिले के विकासखण्ड गोहपारू के ग्राम देवरी-02 सोहागपुर के ग्राम जोधपुर, बुढार के ग्राम खमरौध, ब्यौहारी के देवगंवा, जयसिंहनगर के ग्राम उचेहरा सहित अन्य ग्रामों में समरसता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा समरसता संकल्प हेुत लोगों को शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर जनपद सोहागपुर के ग्राम जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, श्री अलोक सोंधिया, श्री रविन्द्र शुक्ला, स्वयसेवी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, कोरोना वालेंटियर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.