प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल रैली को किया रवाना।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-मध्य प्रदेश के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खिलावन पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर बुढार के राम मनोहर लोहिया चौक से मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से मध्य प्रदेश गान के साथ साथ प्रदेश के सुख, शांति एवं समृद्धि एवं आत्मनिर्भर भारत एवं मध्य प्रदेश का संदेश देते हुए यह मोटरसाइकिल रैली बुढार नगर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों से गुजरी तथा रैली का समापन नेहरू चौक धनपुरी पास हुआ।
उक्त रैली में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष बुढार श्री कैलाश बिश्नानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुहागपुर श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र ताम्रकार समाज सेवी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, श्री महेंद्र त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.