जनजातीय गौरव दिवस में भाग लेने बसे रवाना,जनप्रतिनिधियों ने हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-15 नवम्बर 2021 को भगवान बिरसा मुण्डा जंयती के अवसर पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में भाग लेने के लिए संभागीय मुख्यालय शहडोल के सभी विकासखण्डो से 25 बसों में सहभागियों को हरी झण्डी दिखाकर एवं पुष्पवर्षा कर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने रवाना किया। ये बसें भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस महा सम्मेलन के जम्बूरी मैदान में पहुंचेगी जहां जिले के प्रतिभागी आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वें, उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश तिवारी, सहायक आयुक्त श्री रणजीत सिंह, डॉ. मदन त्रिपाठी, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, श्री कमलप्रताप सिंह, संतोष लोहानी, श्री शीतल पोद्दार, श्री सूर्यकांत निराला, सहित काफी संख्या में जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थें।


Subscribe to my channel
Comments are closed.