भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने 43वीं अंतर्क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।अंतर्क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय कार्यालय जबलपुर एवं इंदौर क्षेत्र टीम विजयी।

212
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-43वीं अंतर्क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज अनूपपुर जिले के चचाई फुटबाल ग्राउण्ड में किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोंधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग ने कहा कि, शहडोल संभाग में फुटबाल क्रंाति का आगाज करने का मुख्य उददेश्य युवाआंे की ऊर्जा को सकारात्मक स्वरूप देना है। कमिश्नर ने कहा कि आज कल के युवा पीढ़ी का रूझान खेलों की तरफ कम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को मोबाइल से मुक्ति दिलाना तथा युवा की ऊर्जा को नई दिशा देना भी फुटबाल क्रांति का उददेश्य है। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज सभी ग्राम पंचायतों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित फुटबाल क्लबांें को संसाधन उपलब्ध कराकर उनके खेल को परिष्कृत करने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वें फुटबाल क्लबों के सशक्तिकरण में अपेक्षित सहयोग करें। कमिश्नर ने खिलाड़ियो से कहा कि, चचाई फुटबाल ग्राउण्ड में 17 नवम्बर 2021 तक फुटबाल के मैचों का आयोजन होगा सभी खिलाडी जिंदादिली और शानदार तरीके से खेले, मै सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। शुभारंभ समारोह को सम्बोंधित करते हुए मुख्य अभियंता चचाई ताप विद्युत गृह श्री एएच रिजवी ने कहा कि, अमरकंटक ताप विद्युत गृह के लिए यह गौरव की बात है कि 43वीं अंतर्क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन चचाई में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को फुटबाल महोत्सव बनाने के प्रयास किये जाएगें। उन्होंने कहा कि, यहां फुटबाल प्रतियोगिता आयेाजित होने से क्षेत्र के युवाओं को फुटबाल सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि, यह अपेक्षा करता हूं कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में फुटबाल मय क्षेत्र घोषित हो जाए। समारोह को सम्बोंधित करते हुए महासचिव खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री तनवीर अहमद ने कहा कि, खेलों से युवाओं में जागरूकता और भाईचारे की भावना बढती है, ऊर्जा का संचार होता है और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि, मैं सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे भाईचारे के साथ खेले और खेल भावना के साथ खेलें।


इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने चचाई ग्राम पंचायत के आसपास की 5 ग्राम पंचायतों के फुटबाल क्लबों के सदस्यों को फुटबाल किट का वितरण किया। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने इस चार दिवसीय अंतर्क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।


गौरतलब है कि, चार दिवसीय इस अंतर्क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अमरकंटक,खण्डवा, रीवा, सागर, सारणी, और विरसिंहपुर, पाली की टीमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच जबलपुर एवं भोपाल क्षेत्र के बीच खेला गया।
समा0 क्र0 198 मर्सकोले

चचाई में 43वीं अंतर्क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो पारियों में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहली पारी में केंद्रीय कार्यालय जबलपुर टीम एवं भोपाल क्षेत्र टीम के बीच में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कार्यालय जबलपुर टीम 0.1 से विजयी रही। ‌इसी प्रकार दूसरी पारी में इंदौर क्षेत्र टीम एवं ग्वालियर क्षेत्र टीम के बीच में फुटबॉल प्रतियोगिता का खेला गया। जिसमें इंदौर 9.0 पॉइंट से विजयी रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper