विधि की परीक्षाएं शहडोल में आयोजित कराने मांग हेतु पत्र-निशांत जोशी
“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-विधि लॉ कॉलेज की परीक्षाएं(परीक्षा सेंटर) शहडोल नगर में आयोजित ना होकर शहडोल से 25 किलोमीटर दूर बुढ़ार नगर में आयोजित होती हैं जिससे दूरदराज के छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इस संदर्भ में शहडोल युवा कांग्रेस द्वारा ‘ए.पी.एस विश्वविद्यालय रीवा’ को पत्र लिखकर ‘विधि लॉ कॉलेज शहडोल’ की परीक्षाएं(परीक्षा सेंटर) शहडोल में आयोजित करवाने हेतु मांग की गई।

प्रति,
श्रीमान कुलपति महोदय
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा (म.प्र.)
द्वारा : श्रीमान प्राचार्य महोदय
विधि महाविद्यालय शहडोल (म.प्र.)
विषय : परीक्षा सेन्टर शहडोल में रखने बावत।
महोदय,
निवेदन है कि विधि लॉ कॉलेज की परीक्षा जो कि लॉ कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों की होती है वो अभी बुढ़ार कॉलेज में सम्पन्न होती है।जिसके फलस्वरूप छात्रों को बहुत अधिक समस्या उत्पन्न होती है । उक्त्त परीक्षा का सेंटर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है।वहां पहुंचने में छात्रों को 50 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है जिससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतः युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लॉ कॉलेज के सेंटर को शहडोल में किसी कॉलेज/विद्यालय में संपन्न करवाने की कृपा करें।
भवदीय
निशांत जोशी (महासचिव,युवा कांग्रेस शहडोल)
वसीम खान,अभिषेक सोनी, मोहित,मनोज रौतेल,नरेंद्र कुशवाहा,लाल चंद कुशवाहा, विश्वजीत बैगा,निखिल,भानु प्रताप,प्रभाकर शुक्ला,लोकेश कुशवाहा

Subscribe to my channel
Comments are closed.