कोरोना वालेंटियर घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति कर रहे जागरूक।

ब्यूरो शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि, जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान मे जिलान्तर्गत ग्राम भूर्सी, खरला, देवरी, पडरिया, रसमोहनी, ब्यौहारी, गोहपारू, चन्नौडी, पोंगरी, सहित अन्य ग्रामों में जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियरों द्वारा घर दस्तक देते हुए, खेत खलिहानों सहित अन्य स्थानों में जाकर लोगों को वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज का महत्व बताकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे है तथा ड्यू लिस्ट लेकर मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ वैक्सीनेशन के कार्य में भी अपनी महती भूमिका निभा रहें व लोगों को समझाइश दे रहे कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु वैक्सीन ही सुरक्षा कवच है और इसे खुद लगवाए, परिवार के सदस्यों तथा अपने जान पहिचान को भी टीकाकरण कराकर कोरोना संक्रमण महामारी से बचाए। इस कार्य में श्री रवीन्द्र शुक्ला, श्री रितिकदास मिश्र, प्रिया सिंह बघेल, अलोक सोंधिया सहित अन्य कोरोना वालेंटियरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Subscribe to my channel
Comments are closed.