क्या आप भी देवांता हॉस्पिटल के नकली इलाज, डकैत डॉक्टर से पीड़ित है तो ऐसे सामाजिक अपराध का मिलकर करे विरोध आइए आमसभा मे गांधी चौक…..
शहडोल। प्रशासन द्वारा देवांता हॉस्पिटल पर की गई निष्पक्ष कार्रवाई एवं न्याय प्रिय ईमानदार एसपी और कलेक्टर की कार्रवाई के पक्ष मे गांधी चौक मे शनिवार 20/11/21 शाम चार बजे एक आमसभा का आयोजन किया जा रहा जिसमे किसान की मृत पत्नी को वेंटिलेटर मे रखकर मोटी रकम वसूल की गई है थी जिसे जिले के तमाम पत्रकार बंधुओ ने न्याय दिलाने के लिए खबरे प्रकाशित की। जिसके बाद अस्पताल मे प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ताला लगा और लाइसेंस भी रद्द किए गए। इसी क्रम मे जिले के पत्रकार बंधु देवांता हॉस्पिटल के पीछे किस नेता का हाथ है और कौन-कौन खून से अपने कुर्ते का रंग सफेद कर रहे थे और किस हद तक नकली डॉक्टर और डकैत हॉस्पिटल सफेदपोश नेताओ ने मदद की और वास्तव मे जिले मे संचालित बिना डॉक्टर और इलाज के नाम पर लोगो को लुटकर मिल्कियत (संपत्ति) बना ली। अगर आप भी देवांता अस्पताल के फर्जीवाड़े के चलते अपने अपनो को खोया है या अस्पताल के इलाज से असंतुष्ट है तो आपको देवांता हॉस्पिटल की बनाई सम्पत्ति कुर्क करवाने तथा आपको मुआवजा मिलना ही चाहिए इस संबंध मे खुलकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस तरह के कई ज्वलंत मुद्दो को लेकर नकली नेता जनप्रतिनिधि की पोल शहर के गांधी चौक पर पत्रकारो द्वारा खोली जाएगी। जिसमे आप सभी आमजन आमंत्रित है।
आयोजक- समस्त पत्रकार दिनांक 20 नवम्बर 2021समय शाम 4 बजे


Subscribe to my channel
Comments are closed.