बिना पत्रकारों को बुलवाए जनपद में हो जाती है मीटिंग
क्या मीटिंग का गोपनीयता नियम आ गया है
क्राईम इन्फार्मेशन ब्यूरो को भी नही दी गई कोई सूचना

शहडोल/ब्योहारी:- ब्योहारी में आज दिनांक 20/11/18 को जनपद पंचायत में अधिकारियों की मीटिंग ली गई कुछ रूलिंग पार्टी के लोग भी थे परंतु वरिष्ठ समाजसेवियों और पत्रकारों का पता नहीं है ज्यादातर वो पत्रकार नही थे जो काफी सटीक और कठिन प्रश्न पूछते हैं क्योंकि यहां पर तो अधिकारियों को लगता है कि कोई ऐसा पत्रकार ना आने पाए जो अधिकारियों के गले की फांस बन जाए और यदि कहा जाए तो न्यू बरौधा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन खाली पडा है वही यदि मीटिंग ली जाय तो विस्थापितों की स्थिति और ब्योहारी राजस्व एवं नगर पालिका की करतूतें भी सामने आ सकती हैं किसी भी मीटिंग का उद्देश्य प्लानिंग , मैनेजिंग ,डायरेक्टिंग का होता है जिसमे खास तौर पर अनुभवी एवं योग्य पत्रकार व समाजसेवियों की आवश्यकता होती है ।
जनपद पंचायत का भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यहीं मीटिंग:- अब बात यह है कि जनपद पंचायत ब्योहारी अब भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है , यहां सभी प्रकार के सरपंच सचिवों का जमघट भी होता है क्योंकि यहां पर तो 68 ग्राम पंचायतों के सचिव और सरपंच का आना जाना घूंस का समीकरण बनाने एवं फर्जीवाड़ा करने के लिए होता ही रहता है ऐसे में चाहिए कि इस मीटिंग को किसी अन्य स्थान पर किया जाय क्योकि कोई भी विभाग अपने आपको दोषी थोडी ठहरायेगा ।
जनपद पंचायत स्वयं चोर है :- यदि जनपद पंचायत के सी ई ओ कठिन परिश्रम तथा सत्यमेव जयते का अनुसरण करती तो सारी ग्राम पंचायतें हरी भरी हो जाती परंतु यहां पर नौकरी करने वाले जो वर्षों से कुर्सी से चिपके हुए हैं उनका उद्देश्य केवल पैसा कमाना है जनसेवा से तो कोई लेना-देना ही नहीं है ऐसे मे ही अपनी कमजोरी छिपाने के लिए इस आंतरिक स्थान पर सामूहिक मीटिंग ले ली जाती है ताकि नवागत कलेक्टर को मनमानी तौर पर यहां के अधिकारी जानकारियां देते रहते हैं इसलिए प्रमुख और कर्मठ समाजसेवियों को बुलाने में ये हाई बीपी के पेशेंट होने लगते हैं क्योंकि वो इनकी पोल खोल देते हैं अच्छा सोचिए मीटिंग लोकतंत्र के तहत ही ली जाती है तो बनी हुई बात है कि मौलिक अधिकारों की भूमिका तो बनती है , समय पर उन लोगों को जानकारी नहीं दी जाती जिन्हे पूरे भ्रष्टाचार का ज्ञान होता है शासन प्रदत्त योजनाओं में ग्राम पंचायतों में जितना भी भ्रष्टाचार किया गया है उसका सरदार तो जनपद पंचायत ब्योहारी ही है फिर चापलूसों की सुरक्षा तो करनी ही पड़ेगी ।
न्यू बरौधा का भ्रमण क्यो नहीं :- न्यू बरौधा का भ्रमण जानबूझकर नहीं करवाया जाता है क्योंकि जिस प्रकार न्यू बरौधा को नगर पालिका और राजस्व ने नोच नोचकर खा डाला है उसका रहस्य उजागर हो जाएगा , यहां के एक एक इंच का रिकॉर्ड भी रखा हुआ है जो नगर पालिका और राजस्व की लापरवाही के लिए गले की हड्डी जरूर बन जाएगा , कहना चाहिए तो सर्वप्रथम उचित यही है कि न्यू बरौधा एक विशेष क्षेत्र है जिस पर प्रथम भ्रमण होना चाहिए परंतु यहां की संस्थाओं को देखकर कलेक्टर क्रोधित हो सकती है इसीलिए यहां से दूर ही रखा जाता है इसीलिए यहां ना मिलकर सीधे शहडोल आफिस में ही मुलाकात कर ली जाती है नगर पालिका ने जिस प्रकार से न्यू बरौधा की दुर्दशा कर डाली है उसका साक्षात्कार कलेक्टर साहिबा से करवाना अति आवश्यक है , नगर पालिका ने न्यू बरौधा के साथ अतिशयोक्ति कर डाली है ।
यहां का एक विद्यालय तो परित्यक्त है बाकी दो तो अशिक्षा का केंद्र बन चुके हैं जहां का विशेष भ्रमण करना अति आवश्यक हो चुका है ।
मीटिंग का नहीं निकलता कोई मतलब :- निर्देशन भले ही तरीके और सटीक तौर पर दिए जाते हैं परंतु यहां पर कलेक्टर साहब की बात सुनने वाले अधिकारियों को लगता है कि कितनी जल्दी मीटिंग खत्म हो और हम अपना बंदरबांट वाला खेल शुरू करें ,जितनी भी योजनाएं बनाई या बतलाई जाती हैं उन पर मुनाफे की गणित लगानी यहां के अधिकारी पहले ही लगाने लगते हैं जब कोई आपत्तिकर्ता ही नहीं कोई आलोचना करने वाला ही नही तो ऐसी मीटिंग को सफल कहना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है । केवल ब्योहारी की बाजार घूमने तक ही दौरा सीमित नहीं यहां उन विद्यालयों का दौरा आवश्यक होता है जहां शिक्षा व्यवस्था चौपट है और जहां से देश की नीव का पत्थर रखा जाता है ।
स्टाप क्राईम आर्गनाइजेशन को भी सूचना नहीं :- करीब 6 साल से स्टाप क्राईम आर्गनाइजेशन और क्राईम इन्फार्मेशन ब्यूरो के साथ एण्टि करप्शन के शहडोल रीवा प्रेसिडेंट डा प्रणय तिवारी अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से कर रहे हैं परंतु कहीं कोई ऐसा प्रश्न ना पूछ बैठें कि नजरे झुकानी पड जाएं इसी डर के कारण ये विभाग कभी सूचना नहीं देते परंतु कोई बात नहीं शायद इनको पता नहीं है कि कोई भी सीधा कलेक्टर आफिस जाकर फ्री माईंड से पूर्ण वार्तालाप भी कर सकता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.