भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

25 नवंबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

258
Above News

ब्यूरो शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में स्थानी गांधी स्टेडियम हाल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 25 नवंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जा रहा है। उक्त रक्तदान शिविर के आयोजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभाकक्ष में पैथोलॉजिस्ट डॉ० सुधा नामदेव ने बताया कि रक्तदान के लिए 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के आयु के स्वस्थ व्यक्ति जिसका हीमोग्लोबिन 12 ग्राम था वजन 45 किलो से ऊपर हो वह हर 4 माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से इकट्ठा किए गए रक्त की पांच जांच की जाती है और रक्तदान से प्राप्त रक्त का सेप्रेरेशन यूनिट द्वारा रक्त के तत्वों को अलग अलग कर तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है अर्थात एक रक्तदान से तीन जिंदगी को बचाया जा सकता है।
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्था, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों तथा आम नागरिकों से अपील किया है कि इस पुनीत कार्य में अपना बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करें। जिससे जरूरतमंदों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त मुहैया कराया जा सके। आपका रक्तदान कई लोगों का जीवन दान बन सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper