भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर 08 प्रकरण कायम कर 18लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवम 60किलो महुआ लाहन जप्त

214
Above News


शहडोल । जिले के वृत्त शहडोल बी में जिला कलेक्टर श्रीमति वंदना वैद्य जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई, जिसमें ग्राम छ्तवई में दुर्गा जैसवाल के घर 3 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सोनू कब्जे से 3लीटर हाथ भट्टी मदिरा ननीहा नायक 60 किलो महुआ लाहन के कब्जे से ग्राम नरवार में सुशीला जैसवाल के घर से 2 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब रानी जयसवाल 2लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब केशव जैसवाल के घर से 3लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब मुन्नी बाई यादव 2लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब केमली जैसवाल के घर से 3लीटर हाथ जप्त कर 08 प्रकरण कायम किए गए।
कुल18लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवम 60किलो महुआ लाहन जप्त हुई।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवम (च) तहत कार्यवाही की गई।
जप्त शुदा शराब एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 5700/- है।
देशी विदेशी दुकानों का निरीक्षण किया गया उपभोक्ताओं को मदिरा विक्रय के बिल दिए जा रहे हैं।

कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
जिसमें सहयोगी आबकारी मुख्य आरक्षक श्री प्रकाश मरावी एवं आबकारी आरक्षक श्री गोपाल सिंह श्री मति शोभारानी अजीमेरे एवम श्री रघुवंश शुक्ल साथ रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper