भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर के विशेष प्रयास से ग्राम रजबांध के नारायण ने करवाया कोविड-19 वैक्सीनेशन

214
Above News

शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के विशेष प्रयास से एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 18 वर्षीय श्री नारायण पिता बाबूलाल वैक्सीनेशन कराया।

गौरतलब है कि गत दिवस कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम रजबांध में डोर टू डोर किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन में किया गया। इस दौरान आमला द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 6 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज बाकी है, जिस पर कलेक्टर ने डोर टू डोर सर्वे कर सभी को वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगवाया। इस दौरान श्री नारायण पिता बाबूलाल वैक्सीनेशन कराने में आनाकानी करते हुए घर से बाहर चले गए और वैक्सीनेशन नहीं कराया।

आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्री नारायण को वैक्सीनेशन का महत्व समझाकर उसका वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगवाया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper