खुशियों की दास्तां
कलेक्टर के निर्देशन में श्रीमती द्रोपती यादव को प्राप्त होने लगा राशन।

शहडोल-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने गत दिवस सायं अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के ग्राम बोकरामार का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम बोकरामार की 65 वर्षीय वृद्धा श्रीमती द्रोपती यादव ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि वह अत्यंत गरीब हैं तथा उनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं होने पर राशन मुहैया नहीं हो रहा है। उनके घर में 5 सदस्य हैं। जिस पर कलेक्टर ने श्रीमती द्रोपती यादव को आश्वस्त किया कि उन्हें कल से ही राशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने तत्काल जिला आपूर्ति नियंत्रक को दूरभाष पर तलब कर द्रोपती यादव को दूसरे दिन ही राशन मुहैया के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशन पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने आज श्रीमती द्रोपती यादव को खाद्यान्न मुहैया कराया तथा द्रोपती यादव के परिवार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राशन प्राप्त होते ही द्रोपती यादव ने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा करने की बात अधिकारियों से कहीं। जिस पर अधिकारियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य से द्रोपती यादव का बात कराया। द्रोपती यादव ने कलेक्टर को खुशी से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.