कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश

शहडोल-आज कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने देर शाम जिला अस्पताल शहडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा साफ सफाई कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिए। कलेक्टर ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा प्रभारी सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में फायर सेफ्टी सहित अन्य व्यवस्थाओं की देखभाल हेतु 24 घंटे हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी समय निर्धारित कर लगाई जाए तथा इस हेतु रजिस्टर संधारित कर अन्य विवरणों की जानकारी भी संधारित कराए। उन्होंने कहा कि फाल्ट, ड्रिप, शॉर्ट सर्किट न हो इसलिए सतत रूप से चेक करना भी सुनिश्चित करें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो। इस मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ राजेश पांडे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सोनारे, एसएनसीयू प्रभारी डॉक्टर सुनील हथगेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.