भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड वैक्सीनेशन जिंदगी के लिए अमृत है- कलेक्टर

ग्राम बोकरामार 65 वर्षीय द्रोपती यादव ने कलेक्टर की विशेष प्रयास से कराया वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के विभिन्न ग्रामों का किया भ्रमण

259
Above News

शहडोल-शहडोल जिले में शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन का दोनों डोज सभी पात्र हितग्राहियों को लगवाने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों का अमला उत्साह एवं उमंग के साथ मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभा रहा है। जिसके तहत गत दिवस सायं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के दूरस्थ ग्राम राघोगढ़, पडमनिया तथा बकरामार सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर डोर टू डोर सर्वे कर किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राघोगढ़ में वैक्सीनेशन की स्थिति के संबंध में एएनएम एवं सचिव से जानकारी ली। सचिव राघोगढ़ ने कलेक्टर को अवगत कराया कि गांव में सायं 8:00 बजे तक लगभग 71 लोगों ने टीकाकरण कराया है तथा गांव के 10 लोग जो वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज हेतु शेष रह गए हैं उनका वैक्सीनेशन कराना शेष है। जिस पर कलेक्टर ने राघोगढ़ में डोर टू डोर भ्रमण कर श्रीमती राम बाई, श्रीमती फली बाई एवं श्री गोविंद सिंह इत्यादि के घर जाकर उन्हें वैक्सीनेशन हेतु समझाइश देते हुए उनका वैक्सीनेशन कराया तथा अन्य 7 लोगों के घर जाकर वैक्सीनेशन ना करवाने हेतु पूछताछ की।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पडमनिया तथा बोकरामार का भ्रमण किया वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एएनएम श्रीमती अंकिता शर्मा ने कलेक्टर को जानकारी दी कि यहां लगभग 22 लोग कोविड-19 का द्वितीय डोज तथा श्रीमती द्रोपती यादव का पहला डोज शेष रह गया है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल 62 वर्षीय वृद्धा श्रीमती द्रोपती यादव के घर पहुंच कर उनसे वैक्सीनेशन ना करवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने श्रीमती द्रोपती यादव को वैक्सीनेशन हेतु समझाइश देते हुए वैक्सीनेशन का महत्व बताया। जिसके पश्चात श्रीमती द्रोपती यादव ने वैक्सीनेशन कराया तथा द्रोपती यादव कलेक्टर की बात सुनकर दूसरों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी ग्राम वासियों को कोविड वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सब मिलकर ही समाज में परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण का सुरक्षा कवच अपना कर हम अपने परिवार, ग्राम एवं जिले को सुरक्षित कर सकते हैं। अपर कलेक्टर ने पटवारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएं जो बुजुर्ग और दिव्यांग टीकाकरण सेंटर तक नहीं आ सकते उनके घर जाकर टीकाकरण किया जाए।

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने स्वास्थ्य अमला, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक तथा अन्य लोगों को निर्देशित किया कि सभी लोग मिलकर किसान एवं मजदूर जो काम करने खेत खलिहान एवं भट्टे आदि में जाते हैं, उन सभी स्थानों पर जाकर डोर टू डोर सर्वे कर हर पात्र हितग्राहियों का वैक्सीनेशन कराएं तथा अपने-अपने क्षेत्र के गांव को शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन गांव बनाएं।

इस दौरान तहसीलदार जैतपुर श्री चंद्रकुमार बट्टे, टीआई जैतपुर श्री सुदीप कुमार सोनी, राजस्व अमला, स्वास्थ्य अमला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper