सीईओ जिला पंचायत ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण, लोगो को ओमिक्रॉन वायरस से बचावं हेतु बताया उपाय।
सीईओ ने डोर टू डोर जाकर लोगो से ली वैक्सीन की जानकारी।

शहडोल-जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंह नगर के उचेहरा, दरौडी, गांधिया, वैक्सीनेशन सेंटर व ग्राम जगड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री मेहताब सिंह ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वैक्सीनेशन कराने आए हुए व्यक्तियों से कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रति जागरूक कर सावधानियां बरतने की समझाइश दी तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने सहित कोविड अनुकूल व्यवहार करने की भी समझाइश दी। उन्हेांने कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचावं हेतु कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज लगवाकर स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित कर सकते है। उन्होंने सचिव, रोजगार सहायक सहित मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों से वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करें।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत गांधिया में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तियों को समझाइश देकर अपने समक्ष उनका टीकाकरण करवाया।
भ्रमण के दौरान सीईओ ने मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें व दिव्यांग एवं वृद्वजन का टीकाकरण घर-घर दस्तक के दौरान मोबाइल यूनिट से किया जाए तथा रोको टोका अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित व्यक्ति जो टीकाकरण नही कराएं है और आवागमन कर रहे है उनकी जांच कर उनका टीकाकरण कराया जाए व पोर्टल में वैक्सीनेशन की इंट्री भी सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत जगड़ा का भ्रमण कर लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन के दोनों डोज के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


Subscribe to my channel
Comments are closed.